बिहार के उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश मिश्रा ने किया भव्य स्वागत
पटना। राज्य के साथ-साथ देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहे हैं। केंद्र की श्री नरेंद्र मोदी की सरकार में बिहार को भी विकास के क्षेत्र में काफी मदद मिली है। इस मदद की बदौलत वह बिहार को आगे बढ़ाने में सफल हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए बेहतर प्रयास हुए हैं और इस पर आम लोगों को जागरूक कर सफलता पाई गई है। बिहार में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 95 प्रतिशत से अधिक है। यह बातें बिहार के उप-मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कही। बुधवार को पटना से कटिहार जाते हुए फुलपरास लोहिया चौक एनएच-57 पर उप-मुख्यमंत्री का भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं झंझारपुर जिला के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा
कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश सबका साथ और सबका विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की ओर अग्रसर है। गांव से लेकर शहर तक हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। कोरोना महामारी के दौरान दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले लोगों को बिहार वापस में लाने के लिए सरकार ने काफी काम किया है। राज्य के राशन कार्डधारी परिवारों को अप्रैल से ही प्रतिमाह पांच किलोग्राम अनाज और एक किलोग्राम दाल दी जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री मंत्री जन धन योजना के तहत प्रत्येक महिला लाभार्थी को 500 रुपये का आर्थिक लाभ भी प्रतिमाह दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम समय में प्रधानमंत्री ने प्रशंसनीय योजना चलाकर देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। दरभंगा में हवाईअड्डा का निर्माण भी बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में परिवर्तित होगा और विकास के मार्ग में चार चांद लगाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार को भी तरक्की के मार्ग पर ले जाने के लिए आपका सहयोग मिला तो बिहार जल्दी विकसित राज्यों की सूची में शामिल होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रवाद की दिशा में क्रांतिकारी कदम बढ़ाए हैं। वर्ष 2014 में पार्टी देश में गौरवमयी विकल्प बनकर उभरी। इस दौरान सुभाष झा मुखिया पंचायत-बाथ सह-सदस्य प्रदेश कार्यसमिति पंचायती राजप्रकोष्ठ , कृष्ण कुमार सिंह यादव, निरंजन झा, अशोक कुमार झा, बुच्ची कामथ, मुरारी झा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष झंझारपुर सह सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश राकेश मिश्रा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का फूलों की माला पहनाकर एवं शॉल ओढाकर भव्य स्वागत किया।
















