• निगम मुख्यालय में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, नगर आयुक्त ने डे केयर/ क्रेश बनाने की बनाई योजना
• महिला कर्मचारियों को मिलेगा लाभ 3 वर्ष से 10 वर्ष के बच्चों के लिए उपयोगी बनेगा क्रेश: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक नई सोच के साथ नगर निगम और शहर हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम मुख्यालय में डे केयर/ क्रेश बनाने की भी पहल की जाएगी, जिसके लिए योजना बनाई जा रही है। नगर निगम मुख्यालय में लगभग 61 महिलाएं कार्य कर रही हैं। जिसमें से जिन महिलाओं के पास छोटे बच्चे हैं जो 3 साल से 10 साल की उम्र के हैं उनको गाजियाबाद नगर निगम डे केयर / क्रेश में लाने की अनुमति दी जाएगी। जिसमें विभागीय अधिकारी की संस्तुति अनिवार्य रूप से ली जानी आवश्यक होगी। इस नई सोच के साथ नगर निगम महिला कर्मचारियों के लाभ के लिए कार्य कर रहा है। जिसकी खबर सुनकर ऐसी माताएं जो अपने 3 वर्ष से 10 वर्ष के बच्चों को निगम लाने में संकोच कर रही थी उनके लिए नगर आयुक्त ने डे केयर की योजना बनाने के लिए निर्देश दिए है।
नगर आयुक्त ने बताया कई बार निगम में आने वाली महिला कर्मचारियों को उनके बच्चों के साथ देखा गया। जिसको देखकर गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों से बात की गई। जिस पर महिला कर्मचारियों द्वारा नगर निगम मुख्यालय में डे केयर/ क्रेश बनाने की अपील की गई। बच्चों का ध्यान रखने के साथ-साथ निगम और शहर हित में बेहतर कार्य कर पाएंगे, अपना विषय रखा गया। जिस पर संबंधित समस्त कार्यवाही पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए हैं। आगामी 2025 में नगर निगम मुख्यालय में डे केयर / क्रेश की सुविधा भी होगी। शहर हित के साथ-साथ नगर आयुक्त का अपने कर्मचारियों के प्रति भाव को देखकर मातृ शक्तियों द्वारा नगर निगम का धन्यवाद किया गया।
278 सफाई मित्र कर्मचारी व अन्य कर्मचारी महिलाएं भी हैं। यदि उनके भी छोटे बच्चे हैं और वह भी अपने कार्यस्थल पर कुछ समय के लिए बच्चों को लाना चाहती हैं तो योजना बनाई जा रही है। आने वाले समय में समस्त कार्यवाही पूर्ण करते हुए प्रत्येक जोन में भी डे केयर की सुविधा महिला कर्मचारियों को मिलेे, इसकी योजना बनाई जा रही है। डे केयर में जहां बच्चों के लिए बैठने का उचित स्थान होगा। झूले भी लगाए जाएंगे, वहीं जो बच्चे स्कूल जाते हैं उनके लिए पढ़ाई की सामग्री भी डे केयर में मौजूद होगी और मॉनिटरिंग के लिए स्टाफ भी अलग से क्रेश में रहेगा।
















