हाउस टैक्स लगाने को नगर निगम लगा रहा रविवार को कैंप: महापौर

उदय भूमि
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स से वंचित मकानों पर हाउस टैक्स लगाने के लिए प्रत्येक रविवार को कैंप लगाया जा रहा है। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि जिन मकानों पर हाउस टैक्स नहीं लगा है,वह कैंप में जाकर अपने मकानों पर हाउस टैक्स लगवा लें। वार्ड-56 में गंगा अपार्टमेंट,विष्णु एंक्लेव, पंचशील अपार्टमेंट और शेवियर अपार्टमेंट भी नगर निगम कैंप लगाएगा। महापौर ने कहा कि स्वयं हाउस टैक्स लगवाने और जमा करने के लिए जनता जागरूक रहे। गाजियाबाद नगर निगम निरंतर हाउस टैक्स लगाने और टैक्स वसूली को लेकर कार्य कर रहा है। लेकिन कुछ कॉलोनियां अभी भी हाउस टैक्स लगने से वंचित रह गई हैं। म

हापौर ने नगर आयुक्त व निगम के अधिकारियों के साथ योजना बनाकर नए मकानों पर हाउस टैक्स लगाने और टैक्स वसूली की कार्रवाई करने के लिए कहा है। जिसमें प्रत्येक रविवार को सभी पांचों जोन क्षेत्र के किसी न किसी वार्ड में कैंप लगाया जा रहा हैं। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी। इसी क्रम में वार्ड-56 चिरंजीव विहार के पार्षद मनोज त्यागी ने महापौर से अपने वार्ड के गंगा एंक्लेव,विष्णु एनक्लेव,पंचशील अपार्टमेंट एवं शेवियर अपार्टमेंट में रविवार को कैम्प लगाने का आग्रह किया। महापौर ने तत्काल प्रभाव से नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर रविवार को हाउस टैक्स लगाने के लिए निर्देशित किया है।

रविवार को वार्ड-56 में उपरोक्त 4 स्थलों पर कैम्प लगाकर नए हाउस टैक्स लगाने के साथ हाउस टैक्स जमा कराया जाएगा। इससे वार्ड के सभी लोगों को सहूलियत मिलेगी और नगर निगम की आय में वृद्धि होगी। महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक रविवार को वार्डों में कैम्प लगाए जा रहे हैं। लेकिन शहरवासियों को भी हाउस टैक्स लगवाने और समय से टैक्स जमा करने को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। कई बार लोग हाउस टैक्स लंबे समय तक जाम नहीं करते और वह टैक्स बढ़ता रहता है। इस पर ब्याज भी लगता है। इसलिए हाउस टैक्स समय से लगवाने और जमा करने के लिए लोग जागरूक रहे।