-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
-सांसद ने की दिशा की बैठक, बढ़ रहा प्रदूषण, बढ़ते डेंगू के मरीज, रहे अलर्ट
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। जनपद के जनप्रतिनिधियों की अधिकारी बात नहीं सुनते हैं,जिले में दिन-प्रतिदिन सड़कों पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं,प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो रही है। डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बावजूद इसके जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। यह बातें मंगलवार को सांसद अतुल गर्ग ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)की बैठक के दौरान कहीं। विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में मंगलवार को गाजियाबाद के सांसद एवं अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) अतुल गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, महापौर सुनीता दयाल, जिला पंचायत अध्यक्षा ममता त्यागी,सदर विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख भोजपुर सुचेता सिंह एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्रनाथ तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, प्रभागीय निदेशक वानिकी ईशा तिवारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने सांसद सहित सभी गणमान्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
बैठक में सांसद अतुल गर्ग ने वायु एवं जल प्रदूषण,गंदगी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका निस्तारण किया जाए। विधायकों ने अवगत कराया कि लोनी क्षेत्र में जींस रंगाई फैक्ट्रियों द्वारा कलर और केमिकल वाला दूषित जल डायरेक्ट भूगर्भ में डाला जा रहा है। इस पर सांसद ने कहा कि जल एवं भूगर्भ जल को दूषित करने वालों के खिलाफ टीम बनाकर अभियान चलाया जाएं और कड़ी कार्रवाई की जाए। नेशनल हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में संज्ञान लेते हुए एनएचएआई द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें। उन्होंने निर्देशित किया कि हाईवे पर कट से पूर्व साईन बोर्ड लगाए जाएं। जिससे यात्रियों को भटकना ना पड़ें। जनपद में पानी की टंकियों को दूरस्थ कराने की विधायकों ने बात कहीं। जल निगम के अधिकारियों ने अवगत कराया कि पानी की टंकियों की मरम्मत व देखरेख का कार्य नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद का होता है। वह कार्य उन्हें स्वयं करना है,जो हैंडओवर नहीं हुई है। उन्हें भी दूरस्थ कर शीघ्र ही हैंडओवर कर दिया जाएगा। सांसद ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को पूरा करें।
उन्होंने कहा कि जनपद में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस पर अधिकारी ध्यान दें। उन्होंने जीएसटी विभाग को निर्देशित किया कि वह अपना कार्य ईमानदारी एवं कत्र्तव्यनिष्ठा से करें साथ ही सहानुभूति भी रखे। प्रदूषण विभाग को अपने कार्यों में अत्यधिक सुधार की आवश्यकता हैं। लोनी क्षेत्र में अभियान चलाया जाए। दूधेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर के कार्यों में तेजी लाई जाएं। इसके साथ ही नगर निगम कुत्तों के शेल्टर बनाने के लिए कार्य में तेजी लाए। सांंसद ने कहा कि डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे है,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहते हुए आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए। बैठक में सांसद ने जीडीए, नगर निगम, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, जिला पूर्ति कार्यालय, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, समेकित विद्युत विकास योजना आईपीडीएस, अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन अमृत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, समग्र शिक्षा बेसिक, मध्यान्ह भोजन योजना मिड डे मील योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना,महिला कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, ई-श्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कृषि अवसंरचना निधि योजना, ई राष्ट्रीय कृषि बाजार,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डिजिटल भारत भूलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया पब्लिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय गोकुल मिशन कार्यक्रम, खेलो इंडिया, लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सामाजिक वानिकी प्रभाग, प्रदूषण
विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम,पर्यटन विभाग, आवास एवं विकास परिषद आदि विभागों की योजनाओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, जिला सूचना अधिकारी योगेद्र प्रताप सिंह, डूडा के परियोजना अधिकारी संजय पथेरिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समिति, उप निदेशक मंडी एवं मंडी सचिव सुनील शर्मा,जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप द्विवेदी,भारत संचार निगम लिमिटेड से गौरव चौधरी समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

















