-क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल एवं आईजीएल एजीएम कपिल गर्ग ने किया लोकार्पण, बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कौशांबी स्थित केबीसी बैंक्विट हॉल को आईजीएल पाइपलाइन से गैस सप्लाई का शुभारंभ किया गया। इस सुविधाजनक और पर्यावरण-हितैषी सेवा का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल तथा आईजीएल के एजीएम कपिल गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के अवसर पर केबीसी बैंक्विट हॉल के प्रबंधक सुनील यादव ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए क्षेत्र में जनरेटर के उपयोग को कम कर ढ्ढत्ररु गैस पर आधारित ऊर्जा प्रणाली को अपनाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बैंक्विट हॉल में गैस सप्लाई जुडऩे से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि ऊर्जा की उपलब्धता स्थायी और सुरक्षित भी होगी। पार्षद कुसुम गोयल ने इस पहल के लिए सुनील यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कौशांबी में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना विकास की दिशा में सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जागरूक नागरिक, वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि तथा पत्रकार मौजूद रहे। प्लॉट एरिया के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, समाजसेवी पवन सैनी, शिक्षाविद उर्मिला अरोड़ा, व्यापारी एवं समाजसेवी मनीष जैन, वरिष्ठ पत्रकार राकेश जकेतिया, बंगाल समाज से गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, भाजपा नेत्री कामिनी भदौरिया, समाजसेवी श्यामवीर भदौरिया तथा दिनेश यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे कौशांबी के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया। सभी ने पार्षद कुसुम गोयल एवं डॉ. मनोज गोयल द्वारा क्षेत्र में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बिहार में मिली प्रचंड जीत की खुशी भी साझा की और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर गौरव वर्मा, सुनील गांधी, सुनील अग्रवाल, महेंद्र चौधरी, अनिल यादव, पवन गुप्ता, नरेंद्र सिंह, कमल गुप्ता, ए.के. महेश्वरी, मुनेश चौहान, एस.के. गोयल, भाजपा नेत्री रेनू मल्होत्रा, पूजा मेहरा, प्रियंका अरोड़ा, देवेंद्र महाजन, राकेश गुप्ता, शिवशंकर उपाध्याय, कैलाश गोयल, एस.आर. सिंह, मनीष मैरोडिया, मुकुल गुप्ता, अतुल बंसल, महाराज सिंह, ओंकार शर्मा, पदमचंद गर्ग, सतीश रोहतगी, केवल सेठी, प्रमोद पीबी, राजेंद्र सेठी, रविंद्र नगर, रवि वर्मा, नवल चौधरी, अशोक गर्ग सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन और जनभागीदारी से स्पष्ट है कि कौशांबी तेजी से हरित और आधुनिक ऊर्जा के उपयोग की ओर अग्रसर है।
















