-पिता रहे हैं संस्थापक प्रधानाचार्य, अब बेटे को मिली है यह जिम्मेदारी
-अनुभव, अनुशासनप्रियता एवं नेतृत्व क्षमता से मिला है यह दायित्व
उदय भूमि संवाददाता
रायबरेली। प्रवक्ता अवनींद्र पाण्डेय श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव, अनुशासनप्रियता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे खास बात यह है कि अवनींद्र के पिता रामानुज पाण्डेय इस विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे हैं। यह सौभाग्य कम लोगों को मिलता है कि पिता-पुत्र एक ही कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे हों।
श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज में 7 नवंबर 1992 को अध्यापन शुरू करने वाले अवनींद्र पाण्डेय को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी मेहनत, अनुशासन और छात्रों के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने धीरे-धीरे विद्यालय में एक मजबूत पहचान बनाई। परिश्रम और निष्ठा की बदौलत 2018 में अवनींद्र प्रवक्ता बन गए। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कॉलेज के प्रबंधक कार्तिकेय शंकर वाजपेयी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। अब प्रधानाचार्य बनकर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विद्यालय के शिक्षक और एरिया के लोग भी इस बात को गर्व के साथ देखते हैं कि अवनींद्र अपने परिवार परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
यह सौभाग्य कम लोगों को मिलता है कि पिता-पुत्र एक ही कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे हों। यह सौभाग्य अवनींद्र पाण्डेय को मिला है। उनके पिता रामानुज पाण्डेय इसी विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य थे। उन्होंने 1955 में श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज, ऐहार में संस्थापक प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाला था। विद्यालय की नींव से लेकर उसके वर्तमान गौरवशाली स्वरूप तक पहुंचाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा। उनके अथक परिश्रम, समर्पण और दूरदर्शिता के बल पर इस विद्यालय को समाज में सम्मान और उत्कर्ष के शिखर तक पहुंचाया। लंबी और संघर्षपूर्ण लड़ाई के बाद 4 जनवरी 1980 को उनका निधन हो गया था। उनका जीवन शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति समर्पण का एक उज्ज्वल उदाहरण है। आज भी उनका योगदान विद्यालय और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। अवनींद्र बचपन से ही अपने पिता को विद्यार्थियों के भविष्य को संवारते देखा और वही संस्कार उनके जीवन का आधार बन गए। प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी मिलने पर कॉलेज के प्रवक्ता दिलीप द्विवेदी, डॉ कमलाकांत त्रिवेदी, राकेश मिश्रा, सत्येश मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई दी है।

















