गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल का वितरण जरूरी: अनिल अग्रवाल
गाजियाबाद। ठंड से ठिठुरने वाले गरीबों को ठंड से बचाने और महफूज रखने के लिये कम्बल जरूरी है। उनकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही समाज में रहने वाले जो सक्षम हैं जिनकी स्थिति अच्छी है वह आगे आए और जरूरत मंदों के बीच गर्म कपड़े व कम्बल जरूर बांटे। यह बातें शनिवार को आरडीसी में गरीबों को कम्बल वितरित एवं भर पेट भोजन कराते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहीं। 
उन्होने कहा हमसभी एक ही समाज में रहते हैं। गरीबों की सेवा व सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व बनता है। जहां भी कोई गरीब या बेसहारा ठंड से परेशान नजर आए उसे कंबल ओढ़ाकर सर्दी से बचाने का प्रयास किया जाए। शनिवार को सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी देवेन्द्र हितकारी के आरडीसी कार्यालय पर गरीबों को कम्बल एवं मटर कुलचे की चाट पेट भर खिलाया गया।
देवेन्द्र हितकारी ने बताया कि 50 जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटा गया एवं भरपेट मटर-कुलचा खिलाया गया। ठंड के मौसम में नि: शुल्क कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होने कहा इस पुनीत कार्य में समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आना चाहिए। आज जो ये कंबल वितरण किये गए हैं वह बहुत ही गुणवत्तापूर्ण हैं। असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं, उनके लिए यह मदद की गई। इस दौरान वीके अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, ज्योतिषाचार्य अमित नारायण , लोकेश सिंघल, रवि गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
















