• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Wednesday, July 15, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home क्राइम मास्टर माइंड हैकर्स बीएसए का छात्र करता था रोजर-पे खाते से लाखों...

मास्टर माइंड हैकर्स बीएसए का छात्र करता था रोजर-पे खाते से लाखों की ठगी

June 28, 2022

गाजियाबाद। रोजर-पे खाते से ऑन-लाइन रुपए निकालने वाले गिरोह के मास्टर माइंड हैकर्स को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बीसीए का छात्र है और शातिर किस्म का है। जो कि बड़ी कंपनियों के खाते को हैक कर रुपए निकाल लेता था। आरोपी अब तक 50 लाख से अधिक रुपए की ठगी कर चुका है। गिरोह के दो आरोपी फरार है।
इंदिरापुरम थाने में घटना में खुलासा करते हुए सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि क्राइम इंस्पेक्टर चन्द्रकांत पाण्डेय की टीम ने सोमवार को हैकर्स विवेक यादव पुत्र मोतीलाल यादव निवासी बालाजी होटल के पीछे मीरा रोड नयानगर ठाणे मुंबई को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नितिखंड निवासी श्याम सुंदर और दिल्ली निवासी धीरज शर्मा के रोजर-पे खाते से लाखों रुपए निकाल लिए थे। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप, मोबाइल बरामद किया है।

सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बीसीए का छात्र है। जिसकी मुलाकात मुंबई में ऐस्टर्ड एडमिन व रमेश से हुई थी। जहां दोनों ने बताया कि हैंकिग के काम से कम समय में ज्यादा पैसा कमा जा सकता है। फिर तीनों ने मिलकर योजना बनाकर फरवरी, अप्रैल व मई माह में गाजियाबाद व दिल्ली के कई व्यक्तियों के रोजर-पे एकाउंट से 23 लाख 62 हजार रुपए व 12 लाख रुपए ऑन लाइन अपने आईडीएफसी बैंक खाते ट्रांसफर कर लिये थे और उन पैसों से बिट कोईन खरीद लिया। जो कि अब तक 50 लाख से अधिक रुपए खाते से निकाल चुके है। ऐस्टर्ड एडमिन व रमेश फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

क्राइम इंस्पेक्टर चन्द्रकांत पाण्डेय ने बताया कि विवेक यादव शातिर किस्म का है। जो कि गिरोह का सरगना है। आरोपी बड़ी कंपनियों के खाते पहले कुंडली खंगालते थे। खाते में रुपए मिलने पर उनके खातों को हैक कर सभी रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। गिरोह के फरार साथी विवेक को कंपनी के एकाउंट डिटेल की जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करते थे। रुपए आने के बाद तीनों बराबर में बाट लेते थे। इन रुपयों से आरोपी अपने मंहगे शौक और मौज-मस्ती करते थे।

  • TAGS
  • 50 lakhs
  • cheat lakhs
  • CO Indrapuram Abhay Kumar Mishra
  • fraud
  • ghaziabad Crime news
  • Indrapuram Police Station
  • Master Mind Hackers BSA student
  • Roger Pay account
Previous articleएसआईटी ने लीज बैक के मामलों की जांच की पूरी, शासन को भेजी रिपोर्ट
Next article“रेस” से ग्रेटर नोएडा में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर लगेगी रोक
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हथियार तस्करी का बड़ा सिंडिकेट ध्वस्त

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार में अल्ट्रासाउंड मशीन से कर रहे थे अवैध भ्रूण लिंग की जांच

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, तनिष्क कांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

गाज़ियाबाद

मुख्यमंत्री योगी दौरे की तैयारियों पर प्रशासन का ‘वार रूम’ मोड,...

डीएम की जनसुनवाई बनी जनता की अदालत, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा...

गाजियाबाद में बारिश भी नहीं रोक सकी विकास की रफ्तार, 300...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi