खेसारी-काजल की सोशल मीडिया पर सनसनी

2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया गाना

नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी के बीच की कैमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर फिर सनसनी मचा दी है। खेसारी और काजल का गाना कमर लोड सही ना को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट यू-ट्यूब पर इस गाने को रिकॉर्ड 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में दोनों के बीच की बॉन्डिंग कमाल की है। कमर लोड सही ना गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का अंदाज अलग नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस गाने के संबंध में यूसर्ज खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गाने को 2 लाख 48 दर्शकों ने पसंद किया है। 22 हजार दर्शकों ने नापसंद भी किया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाने के लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। अभिनेत्री काजल राघवानी इस गाने में लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खेसारी के साथ काजल की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। काजल और खेसारी के रोमांस की कैमिस्ट्री इस गाने में दर्शकों को खूब अच्छी लग रही है। नतीजन यू-टयूब पर गाने को देखने को रिकॉर्ड बन गया है। अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार गाना देखा जा चुका हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव को पहली कामयाबी भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली थी। इसके बाद उन्हें सफलता दर सफलता मिलती गई। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल आज बड़ा नाम हैं। दर्शक उनके अभिनय को खूब लाइक करते हैं। इसके पहले भी खेसारी लाल के गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं। खेसारी लाल यादव समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। वह फैंस से संपर्क भी साधते हैं।