विकसित भारत संकल्प यात्रा मे 717 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

गाजियाबाद। वसुंधरा जोन अंतर्गत कम्युनिटी सेंटर इंदिरापुरम और शिप्रा सनसिटी इंदिरापुरम में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव राज शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एमएलसी दिनेश गोयल उपस्थित हुए। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार नगर निगम की टीम विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग कर रही है। योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का भी उद्देश्य यही है कि लोगों के बीच जाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

21 जनवरी नगर निगम सीमा अंतर्गत अंतिम कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में पप्पू पहलवान भाजपा नेता एवं अन्य पार्षद भी सहयोग कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में नगर निगम की कई योजनाओं के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें ट्रिपल आर योजना, कचरा पृथक्करण योजना व अन्य जनहित की योजनाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंच रहा है। जिसमें 717 पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा। जिसके अंतर्गत उपस्थित अतिथियों ने सर्टिफिकेट भी लाभार्थियों को दिए।