22 के बाद 26 जनवरी की व्यवस्था में जुटे निगम अधिकारी

-नगर आयुक्त ने भव्य तैयारियों के दिए निर्देश, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गाजियाबाद। नगर निगम लगातार शहर में व्यवस्थाओं में लगा रहता है। 22 जनवरी के बाद अब 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी में भी निगम अधिकारी जुट गई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के द्वारा सभी अधिकारियों को 26 जनवरी से पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कहा गया है। जिसमें उद्यान विभाग के द्वारा भी वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए ग्रीन बेल्ट सेंट्रल पार्क तथा पार्कों की सफाई कराई जा रही है। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने ने कार्य क्षेत्र में निरीक्षण करते नजर आए।

जिसमें मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी द्वारा मोहन नगर जोन के अंतर्गत मुख्य मार्गो का निरीक्षण किया गया। प्रभारी प्रकाश आस कुमार द्वारा लाइटों की मरम्मत का जायजा लिया गया। शहर को सुंदर और सुसज्जित बनाने के लिए निगम अधिकारियों का सहयोग पार्षद भी कर रहे हैं। जोनल प्रभारी की देखरेख में अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को प्रात: कालीन निरीक्षण के दौरान बेहतर कराया जा रहा है। शहर की सभी मुख्य एंट्री सुंदर हो इसके लिए नगर आयुक्त द्वारा बेहतर कार्य करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं। जिसके क्रम में कार्यवाही करते हुए अधिकारी व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

तिगड़ी गोल चक्कर, सीमापुरी बॉर्डर, भोपुरा चौक, इंदिरापुरम एंट्री, हिंडन एयर फोर्स, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अभियान के रूप में कार्य अधिकारी गण कर रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को 26 जनवरी कार्यक्रम सफलतापूर्वक कराए जाने के लिए रूपरेखा बनाते हुए निर्देश दिए गए। शहीद स्थलों, नगर निगम के विद्यालयों व कार्यालय को सुंदर बनाने और गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया।