ठंड बढ़ते ही गौशाला में नगर निगम ने किए पुख्ता इंतजाम

-ठंड से बचाव के लिए अलाव, तिरपाल की व्यवस्था

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा नंदग्राम स्थित नंदी पार्क गौशाला में रखे जा रहे गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए सभी इंतजाम किए जाए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने के निर्देश पर नंदी पार्क गौशाला मे गोवंशों को ठंड से बचने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अलाव की व्यवस्था,तिरपाल,गुड़ की मात्रा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। इसमें लगभग 1800 गोवंशों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त के निर्देश पर गोवंशों के आश्रय स्थल पर ठंड से बचाव हेतु सभी प्रबंध किए गए हैं, इसी के साथ वहां कार्य करने वाले स्टाफ  के लिए ठंड से बचाव के लिए कंबल की व्यवस्था भी कराई गई है। चिकित्सकों की टीम भी जाकर गोवंशों का चेकअप का कार्य भी कर रही हैं। नगर निगम बढ़ती ठंड को देखते हुए गोवंशों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम कर रहा है