डॉ पीएन अरोड़ा ने बर्लिन में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

-योग से होता है नैतिकता का विकास: डॉ. पीएन अरोड़ा

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री मोदी के संदेश के बाद बर्लिन जर्मनी में भी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर सुभाष फल देसाई, गोवा के कैबिनेट मिनिस्टर, हरीश इंडियन एम्बेसडर इन बर्लिन, विनय प्रभाकर सहस्त्रबुद्धे राज्य सभा सांसद एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष, मल्लिका नड्डा, रिनेकी सर्मा असम सीएम की पत्नी एवं यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी के चेयरमैन डॉ पीएन अरोड़ा (ऑल इन फस्र्ट रॉ) ने योग किया।

पीएम मोदी 9 साल में पहली बार इस दिवस पर देश से बाहर रहे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र की अगुवाई की और उनके संदेश के बाद बर्लिन जर्मनी में स्पेशल ओलंपिक भारत के आयोजन के लिए गए गणमान्य अतिथियों ने भी मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस। डॉ पीएन अरोड़ा ने कहा शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति के लिए योग महत्वपूर्ण है।

योग से बीमारियों को दूरकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। योग से नैतिकता का विकास होता है और शाश्वत मूल्यों को विकसित किया जा सकता है। यदि शरीर और मन को स्वस्थ रखना है तो हमें योग की शरण में जाना होगा। योग से आत्म शुद्धि होती है।