संजीवनी स्टेट कॉलोनी में बाउंड्रीवाल तोड़ लगाए लोहे के गेट को जीडीए ने किया सील

गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र में सीकरी खुर्द स्थित अवैध रूप से विकसित की गई संजीवनी स्टेट कॉलोनी में पूर्व में निर्मित बाउंड्री वाल को तोड़कर अवैध रूप से लगाए गए लोहे के गेट पर बुधवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) प्रवर्तन की टीम ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर अवैध निर्माण व अनाधिकृत कॉलोनियों पर की जा रही कार्रवाई के चलते सीलिंग की कार्रवाई की गई। जीडीए प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी एवं अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध निर्माण को लेकर प्रवर्तन जोन-2 के अधिशासी अभियंता,अवर अभियंता की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की गई।

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मोदीनगर क्षेत्र में विक्रम सिंह पुत्र जगमोहन सिंह, विपिन कुमार, संजीव कुमार द्वारा संजीवनी स्टेट कालोनी, सीकरी खुर्द मोदीनगर की पूर्व निर्मित बाउंड्रीवाल को तोड़कर अवैध रूप से लोहे का गेट लगा लिया। प्रवर्तन जोन की टीम ने बुधवार को लोहे के गेट पर सील लगाई गई। उन्होंने कहा कि जीडीए द्वारा लगातार अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। निर्माणकर्ताओं को निर्देशित किया कि जीडीए सीमा क्षेत्र में भूमि, भवन पर विधिवत मानचित्र स्वीकृत के अनुसार ही निर्माण किया जाए।