नगर आयुक्त की सख्ती का असर आरआरटीएस ने जमीन का 1.62 करोड़ किराया जमा किया

गाजियाबाद। निगम की आय बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक लगातार प्रयासरत है। जिसके क्रम में आरआरटीएस को किराए पर दी गई जमीन के बदले किराए की दर 31 प्रति वर्ग मीटर से 60 प्रति वर्ग मीटर बढ़ाते हुए लगभग एक करोड़ 62 लाख निगम कोष में जमा कराए गए। साथ ही नगर आयुक्त द्वारा प्रभारी संपत्ति एवं अन्य टीम को जमीन पर हैंडओवर लेने के भी निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा आरआरटीएस को वसुंधरा जोन के अंतर्गत साहिबाबाद में लगभग 82 हजार वर्ग मीटर जमीन किराए पर दी। जिसका निर्धारित 31 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से 1 साल वर्ष 2019 का किराया भी वसूला गया। नगर आयुक्त ने फाइलों को परखते समय सदन में लिए गए निर्णय के अनुसार किराए को 60 प्रति वर्ग मीटर से वसूल करने के निर्देश दिए।

जिसके क्रम में आरआरटीएस द्वारा एक 1 करोड़ 62 लाख 41 हजार 941 रुपए जमा कराई। 3 वर्ष (15 सितंबर 2023 तक) का किराया एक साथ वसूला गया। नगर निगम लगातार नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में निगम के आय के स्रोतों को बढ़ाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में देखने में आया कि नगर आयुक्त द्वारा भी निगम की आय बढ़ाने के लिए सभी फाइलों को गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। शहर हित में बेहतर कार्य करने के लिए निगम की आय बढ़ाना बहुत ही आवश्यक है। जिसके लिए सभी विभागीय अधिकारी भी नगर आयुक्त के निर्देशन में विशेष कार्यवाही कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया आरआरटीएस से जमीन को शीघ्र ही हैंड ओवर कर लिया जाएगा और पुन: शहर हित में जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। शहर हित में लगातार निगम के सहयोग में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिल रहा है।