दो साल पहले किया प्रेम विवाह फिर साली के जन्मदिन पर पत्नी को दिया मौत का तोहफा

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में साली के जन्मदिन पर पति ने ससुराल में अपनी पत्नी की कैंची से हमला कर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में महिला की मां, दादी, भाई-बहन मौजूद थे। आस-पड़ोस के भी कुछ लोग आए थे। ग्राउंड फ्लोर पर पार्टी में चल रही थी। पहली मंजिल के कमरे में पति-पत्नी आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी पर कैंची से कई वार किए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन पुराना आर्यनगर निवासी वंशिका (22) की शादी 2 साल पूर्व विजय नगर निवासी नरेश से हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के बीच में अनबन होने के कारण पत्नी करीब 6 महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार रात नरेश अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए ससुराल आया था। उसने वंशिका को अपने साथ चलने के लिए कहा, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। वंशिका नरेश के घर नहीं जाना चाहती थी और वह साफ इंकार कर रही थी। इसके चलते वह बात करने के लिए घर के दूसरी मंजिल में बने कमरे में चले गए।

परिजनों ने बताया कि इस दौरान दोनों में काफी लड़ाई हुई। अंतक में आरोपी नरेश ने कैंची लेकर वंशिका के हाथ, गर्दन, गले और पेट में हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। काफी देर तक जब वंशिका नीचे नही आई तो परिजन ऊपर कमरें में गए। जहां वंशिका को खून से लथपथ देख हो उड गए। लहूलुहान और खून से लथपथ वंशिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि कई बार उसे समझाया भी, लेकिन उसमे सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में पुलिस को वंशिका की मां लक्ष्मी मिलीं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वंशिका करीब छह महीने से मायके में रह रही थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्यारोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी (सिटी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि दोनों ने दो माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। 6 माह पूर्व दोनों का झगड़ा हुआ, जिसके बाद वंशिका अपने घर मॉडल टाउन पुराना आर्यनगर अपने परिवार के साथ आकर रहने लगी। घर पर ही वह सिलाई का काम करती थी। नरेश पूर्व में कोटेदार के यहां काम करता था। वंशिका को शक था कि नरेश किसी और से अफेयर चल रहा हैं। जिसको लेकर दोनों के बीच पूर्व में कई बार झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह अपने घर आकर रहने लगी। नरेश की मां कैंसर पीडि़त है। नरेश शुक्रवार दोपहर वंशिका को लेने के लिए मॉडल टाउन पुराना आर्यनगर आया था। वंशिका की बहन का जन्मदिन था, जिसको लेकर परिवार एवं आसपास के लोग भी घर में मौजूद थे। नरेश ने वंशिका को घर ले जाने की जिद की मगर वह नही मानी। दोपहर से लेकर शाम तक दोनों की बीच लड़ाई हुई। रात करीब 9 बजे नरेश ने पास में रखी कैंची से हमला कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।