-जनसुनवाई में प्राप्त हुए 26 संदर्भ, विभागीय अधिकारियों को दिए कार्यवाही के निर्देश
गाजियाबाद। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अधिकांश संदर्भ निर्माण विभाग की प्राप्त हुए। जिन पर मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी व टीम को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्माण विभाग संबंधित अधिकांश मांग प्राप्त हुई जिन पर योजना के क्रम में कार्यवाही करने के लिए कहा गया। संभव के दौरान डूडा विभाग से एक, स्वास्थ्य विभाग से तीन, उद्यान विभाग से एक, टैक्स विभाग से दो और जलकल विभाग से दो एवं अवैध अतिक्रमण संबंधित तीन संदर्भ के साथ अन्य विभाग से दो संदर्भ प्राप्त हुए।
जिसमें लाइब्रेरी और डॉग संबंधित संदर्भ भी प्राप्त हुए। प्राप्त संदर्भों पर नगर निगम अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कराई। मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जीएम जलकल केपी आनंद, एएओ जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय, विवेक त्रिपाठी उपस्थित रहे।

















