-पाइप लाइन पर व्यवस्थाओं को पुख्ता करने को लेकर हुई चर्चा
-ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्यवाही प्रक्रिया में जल्द लिया जाएगा: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। विकास संघर्ष समिति गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें पाइपलाइन रोड पर व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए चर्चा की गई, नियमित दवाई का छिड़काव, सड़कों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और धूल ना उड़े इसके लिए निरंतर पानी का छिड़काव कराए जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह को नगर आयुक्त ने कार्य करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त द्वारा बताया कि जनप्रतिनिधियों के विशेष सहयोग से पाइपलाइन पर बन रही समस्याओं का समाधान निगम द्वारा किया जा रहा है। शीघ्र ही शहर हित में कई महत्वपूर्ण योजना बनाई जा रही है।
जिससे विकास संघर्ष समिति और शहर को भी लाभ होगा। ग्रामीणों से सकारात्मक बैठक हुई। जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करते हुए एक सप्ताह में सड़कों का मरम्मत का कार्य, लाइट व्यवस्था का कार्य पूर्ण करने की निर्देश दिए गए। साथ ही निरंतर वॉटर स्प्रिंकलर का कार्य किए जाने के लिए अदेशित किया गया। नगर निगम द्वारा निरंतर पाइपलाइन पर किए जा रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्यवाही पर अन्य स्थान की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।
जिसके क्रम में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा निविदा की कार्यवाही को शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित जनों को अवगत कराया गया कि जल्द ही नए स्थान पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्यवाही कराई जाएगी। जिसको जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य संबंधित टीम को निर्देशित किया गया है।

















