नगर निकाय निर्वाचन के नामांकन की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन के लिए 17 अप्रैल से नामांकन शुरु होगा। नामाकंन स्थल में शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ प्रभारी निर्वाचन अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
100 वार्ड के आवेदक अपना नामांकन करेंगे। जिसके लिए जिला प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा तैयारी जोरों से चल रही हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज चंद्र पुरी में नामांकन की कार्यवाही होगी। जिसमें 20 क्लासरूम को व्यवस्थित किया गया है। जिसमें संबंधित अधिकारी तथा आरओ भी उपस्थित रहेंगे।

नगर आयुक्त द्वारा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। जिसमें संबंधित से कार्यवाही के बारे में जानकारी चाहिए, ब्रॉडबैंड तथा इंटरनेट की व्यवस्था भी सुचारू रूप से कराई जा रही है। पेयजल पानी की व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। मौके पर प्रधानाचार्य अंतिमा चौधरी भी उपस्थित रहीं। नगर आयुक्त ने बताया कि 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन की कार्यवाही चलेगी। जिसके लिए जिला प्रशासन, नगर निगम तथा पुलिस की व्यवस्था, बेहतर करने की तैयारी चल रही है। आवेदकों को किसी प्रकार की नामांकन के समय परेशानी ना हो उसका विशेष ध्यान रखने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए।