-2 दिन में कविनगर जोन में 23 गड्ढे भर टूटने से बचाई सड़के
गाजियाबाद। शहर को गड्ढा मुक्त करने के लिए महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर एक रूपरेखा तैयार कर एक दस्ते की शुरुआत की। जिसने कविनगर जोन के गोविंदपुरम की आंतरिक सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य किया है। ऐसे ही अन्य जोन में भी यह गाड़ी कार्य शुरू करेगी। जिससे वार्डो की सड़कें एवं मुख्य सड़कों को पूरे वर्ष गड्ढा मुक्त रखा जा सकता है और बरसात के बाद एकमुश्त गड्ढो पर सड़क के कार्य की लागत को भी बचाया जा सकता है।
सड़को पर किसी भी कारण से गड्ढे हो जाते हैं जो बरसात खत्म होने तक पूरी सड़क को तोड़ देते है और इनपर फिर से सड़क निर्माण होता है। जिससे नगर निगम को वित्तीय हानि भी होती है। जिसको लेकर महापौर ने गड्ढा मुक्ति हेतु एक दस्ता बनवाया और वय शहर में कार्य कर रहा है। जिसके परिणाम सफल भी हो रहे है। सड़क पर छोटा गड्ढा होते ही उसको मुक्त किया जाए तो बड़े गड्ढे नहीं होंगे और निगम को हो रही हानि से भी निजात मिलेगी। महापौर ने बताया कि शहर के सभी वार्डो में सभी पार्षद के वार्डो के गड्ढे का चयन कर ले और अपने अवर अभियंता से संपर्क कर ले।
अवर अभियंता वार्ड वाइज गड्ढा भरने का चयन कर गड्ढा भरेंगे और शहरवासी भी देखे कहीं गड्ढा है तो संपर्क करें तो उनके गड्ढे भी भरे जाएंगे। सभी जोन के अवर अभियंता रोजाना रोस्टर बनकर काउंट करेंगे गड्ढे व बिटुमिनस पैच जिसका रेकॉर्ड रहेगा और वार्ड, जोन, व स्थल का नाम भी लिखा होगा। जिससे छह पता रहे कि किस स्थान पर कार्य किया गया है।

















