-अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाने की कार्रवाई तेज
-जुर्माना लगाने की तैयारी, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
-शहरवासियों से सहयोग की अपील, स्वच्छता और सुंदरता सुनिश्चित करने का लक्ष्य
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम ने शहर में अवैध विज्ञापनों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अभियान को और तेज कर दिया है। नगर निगम ने सभी जोनल क्षेत्रों में प्रवर्तन दल के सहयोग से अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मार्केट एरिया के साथ-साथ सरकारी संस्थानों के बाहर भी लगे अवैध विज्ञापनों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना है, बल्कि अवैध विज्ञापन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करके भविष्य में किसी भी प्रकार के उल्लंघन को रोकना भी है।
विज्ञापन प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि टीम प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार अभियान चला रही है। अभियान के दौरान न केवल अवैध विज्ञापन हटाए जा रहे हैं, बल्कि अवैध रूप से विज्ञापन करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने की योजना भी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पहले नोटिस जारी किए जाएंगे और उसके बाद आवश्यक होने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में भविष्य में कोई भी अवैध विज्ञापन न लगाए।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा समस्त जोन में अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रभाव को और बढ़ाने के लिए सभी जोनल अधिकारियों को प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे नगर निगम के अभियान में सक्रिय सहयोग दें और अवैध विज्ञापनों के खिलाफ प्रशासन का साथ दें। उनका कहना था कि जनता का सहयोग और प्रशासन की तत्परता मिलकर ही गाजियाबाद को साफ-सुथरा और व्यवस्थित शहर बनाने में सफल होगी।
नगर निगम ने योजना बनाई है कि अवैध विज्ञापन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। वर्तमान में नोटिस जारी किए जा रहे हैं और आगामी दिनों में जुर्माना की प्रक्रिया को लागू किया जाएगा। यह कदम नगर निगम के लिए भी लाभकारी होगा और भविष्य में अवैध विज्ञापनों की समस्या को स्थायी रूप से नियंत्रित करने में मदद करेगा। प्रवर्तन दल के सहयोग से जोनवार अभियान चलाया गया, जिसमें कलेक्टरेट रोड, हापुड़ चुंगी, ठाकुरद्वारा, मोहन नगर चौराहा, शालीमार गार्डन, वसुंधरा और इंदिरापुरम क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग हटाए गए।
नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अब यह अभियान और व्यापक स्तर पर सभी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान की मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति की रिपोर्ट नगर आयुक्त को देंगे। नगर निगम का यह अभियान गाजियाबाद को सुंदर, व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा और भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध विज्ञापन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, नागरिकों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर निगम ने जनता से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें, अवैध विज्ञापन करने वालों की जानकारी नगर निगम को दें और शहर की सफाई और सुंदरता बनाए रखने में योगदान दें। अभियान के सफल संचालन के लिए नगर निगम ने सभी जोनल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारी प्रतिदिन की कार्रवाई का निरीक्षण करेंगे और आवश्यकतानुसार जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
इस अभियान के माध्यम से नगर निगम यह सुनिश्चित करना चाहता है कि गाजियाबाद का शहरी वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बने। साथ ही, यह पहल शहरवासियों के लिए संदेश भी है कि वे नगर निगम के साथ मिलकर शहर को अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने में सहयोग करें। इस प्रयास से गाजियाबाद नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के प्रति प्रतिबद्धता भी स्पष्ट होगी। अवैध विज्ञापन हटाने और जुर्माना लगाने की यह योजना न केवल शहर के सौंदर्य और स्वच्छता को बनाए रखेगी, बल्कि भविष्य में किसी भी प्रकार के उल्लंघन को रोकने में भी मदद करेगी। नगर निगम का मानना है कि यह अभियान शहरवासियों के सहयोग और प्रशासन की तत्परता से ही सफल हो सकता है।

नगर आयुक्त
नगर निगम की टीम द्वारा अवैध विज्ञापनों के खिलाफ चलाया गया अभियान पूरी जोरों से जारी है। हमने सभी जोनों में प्रवर्तन दल के सहयोग से अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को हटाने का काम तेज कर दिया है। शहरवासियों से अपील है कि वे अभियान में सहयोग करें और अवैध विज्ञापनों को बढऩे न दें। इसके अलावा, अवैध विज्ञापन करने वालों पर जुर्माना लगाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जा सके। हमारा उद्देश्य गाजियाबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर बनाना है।
विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त

















