नवरात्रि शुभारंभ पर स्वच्छता के लिए नगर निगम ने किया मातृशक्ति का आवाहन

-म्युनिसिपल कमिश्नर के नेतृत्व में निगम टीम मनाया मिशन शक्ति कार्यक्रम, महिलाओं को किया जागरूक

गाजियाबाद। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार नगर निगम द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक शहर में मनाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। शहर की स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, संचारी रोग की रोकथाम, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व अन्य योजनाओं के लिए नारी शक्ति को जागरुक भी किया गया है। म्युनिसिपल कमिश्नर ने नारी शक्ति के सम्मान में मिशन शक्ति कार्यक्रम को वृहद स्तर पर करने के आदेश दिए।

जिसके क्रम में संबंधित अधिकारियों द्वारा एचएमएस टीम के साथ मिलकर शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ-साथ मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की। रविवार को शहर के पांचो जोनों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, महिलाओं को पार्कों में मंदिरों में एवं सार्वजनिक स्थलों पर सहसम्मान आमंत्रित किया गया। जिसमें महिला पार्षदों की भूमिका भी अहम रही। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन का संदेश दिया। नारी शक्ति के जज्बे को जगाने का कार्य टीम द्वारा किया गया।

शंभू मंदिर कवि नगर, दूधेश्वर नाथ मंदिर सिटी जोन, अन्य लगभग 15 से 20 स्थान पर नारी शक्ति जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासन आदेश पर अन्य विभागों ने भी मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किये। महापौर सुनीता दयाल एवं म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार नगर निगम द्वारा वृहद स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित हुई जो की सराहनीय हैं। डूडा विभाग द्वारा नारी स्वावलंबन को लेकर पीएम सवनिधि व अन्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

म्युनिसिपल कमिश्नर ने की अपील
मिशन शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा मातृशक्ति को नमन करते हुए शहर की स्वच्छता के लिए अपील की गई। महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय हित मे किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नगर निगम द्वारा नारी शक्ति का आवाहन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करते हुए वेस्ट सेग्रीगेशन, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण तथा पुनर्चक्रण पर विशेष रूप से जागरूक करते हुए सहयोग की अपील की गई। नगर निगम में कर्मचारी के रूप में कार्य कर रही महिलाओं के कार्यों की भी सराहना की गई। आयोजित कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।