विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ: नरेंद्र कश्यप

-विकसित भारत संकल्प यात्रा के 38 कार्यक्रम हुए संपन्न
-राज्य मंत्री एवं विधायक ने दिलाई आत्मनिर्भर भारत की शपथ

गाजियाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर दिन नगरीय निकायों च ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा मोहन नगर जोन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगम अधिकारियों ने कार्यक्रम की बागडोर संभाली। मोहन नगर जोन के अंतर्गत आईएमई कॉलेज जीटी रोड, लोहिया पार्क राजेंद्र नगर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप और साहिबाबाद सुनील शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। जिन्होंने लाभार्थियों का मनोबल बढ़ाया।

राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के माध्यम से नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि को लाभ का धंधा बनाने के नए नए कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस चूल्हा उपलब्ध कराया गया है ताकि महिलाओं को धुंआ से बचाया जा सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की निगम अधिकारियों ने कमान बखूबी संभाल रखी है। जिसके चलते लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है।

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। लोगों के जीवन मे परिवर्तन आया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका सभी जन लाभ उठाएं। निगम अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। 1032 पात्रों को कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

मुख्य अतिथियों एवं अधिकारियों ने मिलकर आवश्यक सर्टिफिकेट भी दिए कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत की शपथ उपस्थित जनों को दिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम लगातार शहर में जारी है। मोहन नगर जोन के उपरांत विजयनगर जोन में कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रमों में भारी संख्या में शहर वासी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर पप्पू पहलवान सचिन डगर व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।