मेयर और नगर आयुक्त ने एक दूसरे को दी नववर्ष की शुभकामनाएं विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

-2024 में शहर हित में किए जाने वाले कार्यों की बनाई रूपरेखा

गाजियाबाद। नववर्ष-2024 के पहले दिन जिलेभर में बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में नगर निगम मुख्यालय स्थित कार्यालय में महापौर सुनीता दयाल को नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। महापौर और नगर आयुक्त ने उनके कार्यालय में ही अधिकारियों के साथ नववर्ष-2024 में शहरवासियों के हित में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर भी रूपरेखा बनाई। नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नगर निगम हित में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

नगर आयुक्त ने निगम के सभी अधिकारियों, बाबुओं समेत अन्य स्टाफ को सभी के कार्य स्थलों पर जाकर उनके तथा उनके परिवार जनों का हालचाल पूछकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं नगर निगम कर्मचारियों ने भी नगर आयुक्त को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। महापौर एवं नगर आयुक्त ने नववर्ष-2024 में होने वाले कार्यों पर अधिकारियों के साथ मंथन भी किया। शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ किस प्रकार निगम की आय बढ़ाई जाए। इस पर मंथन किया। हाउस टैक्स के साथ-साथ अन्य मदों से होने वाली आय पर भी जोर देने के निर्देश दिए।

नगर निगम द्वारा शहर हित में बेहतर कार्य किए जाए। इसको लेकर योजना बनाई गई। महापौर एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर हित में लगातार अभियान के रूप में कार्य चल रहे हैं। इस दौरान चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, अकाउंट ऑफिसर डॉ. गीता कुमारी, मुख्य नगर लेखा परीक्षक विवेक सिंह, लेखा परीक्षक विमलकांत सिंह, लेखा परीक्षक रोहिताश शुक्ला समेत अन्य विभाग के अधिकारियों ने महापौर एवं नगर आयुक्त को नववर्ष की बधाई दी।