-विशेषज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन, सहभागितापूर्ण सत्रों और भावनात्मक जुड़ाव के साथ यादगार बना मातृत्व का सफर
-यशोदा क्रैडल एंड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल की अनोखी पहल, गर्भवती माता-पिता को मिला ज्ञान, सुरक्षा और भावनात्मक संबल
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। मातृत्व और शिशु देखभाल को लेकर जागरूकता, भावनात्मक सहयोग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से मंगलवार को यशोदा मेडिसिटी द्वारा गर्भवती माता-पिता के लिए एक विशेष बेबी शॉवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन यशोदा क्रैडल एंड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के तत्वावधान में हुआ, जो अब पूरी तरह संचालित है और माँ एवं शिशु के संपूर्ण स्वास्थ्य की दिशा में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सेवाएं प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं और उनके परिवारजन शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य केवल उत्सव तक सीमित न होकर, गर्भावस्था से लेकर प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल तक सही जानकारी और आत्मविश्वास प्रदान करना रहा। बेबी शॉवर के इस खास अवसर को उत्सव और ज्ञान का सुंदर संगम बनाया गया, जहां होने वाले माता-पिता ने एक-दूसरे के अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया।
इवेंट के दौरान वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संवाद सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का नेतृत्व डॉ. जे.बी. शर्मा, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष, तथा उनकी टीम ने किया। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान शारीरिक बदलाव, सुरक्षित प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. मीनू बाजपेयी, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष, पीडियाट्रिक सर्जरी एवं पीडियाट्रिक यूरोलॉजी ने नवजात शिशु की देखभाल, स्तनपान, शुरुआती स्वास्थ्य संकेतों और बच्चों के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। डॉ. लोकेश कश्यप, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष, एनेस्थेसियोलॉजी ने लेबर के दौरान एपिड्यूरल केयर की भूमिका और इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए माताओं की शंकाओं का समाधान किया। विशेषज्ञों के इन संवाद सत्रों ने उपस्थित माता-पिता को वैज्ञानिक, व्यावहारिक और भरोसेमंद जानकारी प्रदान की, जिससे वे आने वाले समय के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।
इस अवसर पर यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने कहा कि गर्भावस्था एक परिवर्तनकारी यात्रा है, जिसमें सही जानकारी, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग बेहद आवश्यक होता है। यशोदा मेडिसिटी का प्रयास है कि शिक्षा और करुणामय देखभाल के माध्यम से होने वाले माता-पिता को सशक्त बनाया जाए, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत कर सकें। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से यशोदा मेडिसिटी न केवल माँ और शिशु के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि परिवारों के लिए एक भरोसेमंद, सहयोगी और सकारात्मक वातावरण भी तैयार कर रहा है, जहां नए जीवन के स्वागत की तैयारी पूरे विश्वास और खुशी के साथ की जा सके। कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बनाने के लिए एक इंटरैक्टिव नाट्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें माँ और शिशु की देखभाल से जुड़ी अहम बातों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही केक कटिंग सेरेमनी और सांस्कृतिक माहौल ने आयोजन को उत्सवपूर्ण बना दिया। उपस्थित परिवारों को 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान किया गया, ताकि वे किसी भी समय चिकित्सकीय सलाह या सहायता प्राप्त कर सकें।
यशोदा क्रैडल एंड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल माँ और बच्चे की देखभाल के लिए एक समर्पित और समग्र स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। यहां पीडियाट्रिशियन, सर्जन और इंटेंसिविस्ट की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम एक ही छत के नीचे सेवाएं देती है। अत्याधुनिक एनआईसीयू और पीआईसीयू सुविधाओं के साथ अस्पताल नियमित जांच से लेकर गंभीर स्थितियों तक विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही आईवीएफ और बांझपन उपचार, गर्भावस्था और मातृत्व सेवाएं, आधुनिक लेबर और डिलीवरी रूम, तथा पीसीओएस, पीसीओडी और मेनोपॉज के लिए विशेष क्लीनिक भी संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यशोदा मेडिसिटी आने वाले समय में भी माँ और शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार, शिक्षा और करुणामय देखभाल के माध्यम से समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।


















