-इंजीनियर को दिए व्यय अनुमान बनाने के निर्देश, महापौर ने किया निरीक्षण
-जल्द सुधरेगी पार्क की स्थिति, चलेगी नोका, झरने व चलेंगे घूमने के लिए ई-व्हीकल
गाजियाबाद। शहर के लोगों को जल्द ही एक और पिकनिक स्पॉट मिलेगा। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क को नगर निगम पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप करेगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क को पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए महापौर ने कयास तेज कर दिए है। पूर्व में महापौर सुनीता दयाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निरीक्षण किया था। जहां पर पार्क की स्थिति बहुत ही खराब थी।
पार्क को खूबसूरत बनाने के लिए योजना तैयार की। पहले यह झरने चलते रहते थे, नोका भी चलती थी, शहर के लोग बहुत अधिक मात्रा में घूमने आते थे। लेकिन अव्यवस्था होने के कारण लोगों का आना जाना बिल्कुल ही बंद हो गया। रविवार को महापौर इंजीनियर को साथ पार्क में पहुंची और इंजीनियर को पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए व्यय अनुमान बनाने के निर्देश दिए। जिसमें पार्क में फुटपाथ, झरना, फव्वारे, नोका चलाना, कलर लाइट्स, रेलिंग, डस्टबीन, पेड़ो की ट्रीमिंग, बैठने के लिए बैंच, डस्टबिन, अलग-अलग कलर व कलर लाइट्स और घूमने के लिए के ई-व्हीकल चलाने आदि की योजना तैयार की।
जिससे लोग ई-व्हीकल में बैठकर पार्क की सैर कर सकें। मुखर्जी पार्क लगभग 150 बीघा भूमि में बना हुआ है। जिसको जल्द ही भव्य रुप दिया जाएगा और शहर के लोगों के लिए यह घूमने/पिकनिक स्पॉट के रुप में काम आएगा। पार्क में ओर भी सुंदर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। उपरोक्त पार्क में साइंस पार्क बना हुआ है। पार्क का सौन्दर्यकरण होने के बाद बच्चे साइंस पार्क देखने भी आएंगे और पार्क में पूरे दिन मनोरंजन करेंगे।

















