बदमाश पहुंचा यमलोक टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्यारोपी को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने किया ढेर, नशे के लिए की थी लूट के बाद हत्या

एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी. ने डीसीपी ट्रांस हिंडन नीमिष पाटिल की मौजूदगी में बताया कि राजेंद्र नगर में टाटा प्रवेश कंपनी के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या के मामले में गुरुवार देर रात थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम कान्हा कॉम्प्लेक्स के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की राजनगर एक्सटेंशन की ओर से नागद्वार की तरफ बाइक सवार दो बदमाश आने वाले है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नागद्वार पर चेकिंग शुरू की गई। तभी बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे और पार्श्वनाथ की थंडर बिल्डिंग के बंद गेट के सामने उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें दरोगा मंगल सिंह गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दरोगा और बदमाश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बदमाश दक्ष निवासी टिगरी संगम बिहार दिल्ली के रूप में हुई है। जहां बदमाश की उपचार के दौरान मौत हो गई।

गाजियाबाद। टाटा स्टील के वरिष्ठ बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या के बाद आखिरकार पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने एक बदमाश को ढेर कर दिया। साथ ही बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। हरसांव पुलिस लाइन में शुक्रवार को टाटा प्रवेश कंपनी के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या कि घटना का खुलासा करते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी. ने डीसीपी ट्रांस हिंडन नीमिष पाटिल की मौजूदगी में बताया राजेंद्र नगर में टाटा प्रवेश कंपनी के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या के मामले में गुरुवार देर रात थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम कान्हा कॉम्प्लेक्स के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की राजनगर एक्सटेंशन की ओर से नागद्वार की तरफ बाइक सवार दो बदमाश आने वाले है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नागद्वार पर चेकिंग शुरू की गई। तभी बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे और पार्श्वनाथ की थंडर बिल्डिंग के बंद गेट के सामने उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें दरोगा मंगल सिंह गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दरोगा और बदमाश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बदमाश दक्ष निवासी टिगरी संगम बिहार दिल्ली के रूप में हुई है।

जहां बदमाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके कब्जे से विनय त्यागी की हत्या कर लूट का मोबाइल और पिस्टल बरामद किया गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं शुक्रवार तड़के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने भोपुरा बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान दो बदमाश युग घई व लव कुश को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से विनय त्यागी के छिनैती व हत्या में प्रयुक्त बाइक लूट का लैपटॉप व लेदर का पिट्ठू बैग बरामद किया गया। उन्होंने बताया लवकुश ब्रहपुरी दिल्ली का निवासी है और हाईस्कूल पास करने के बाद अपने पिता के साथ ही लोअर पैन्ट बनाने का काम करता था। जो कि नशे का आदी है। उसके दोस्त युग घई उर्फ प्रिंस एवं दक्ष उर्फ अक्की व आमिर भी नशे के आदी है। जो नशे की पूर्ति के लिए लूट व छिनैती की वारदातों को अंजाम देते है। 3 मई को भी चारों सीलमपुर दिल्ली में मिले और सभी ने स्मैक का नशा किया। छिनैती के लिए वह दिलशाद गार्डन की तरफ आए। जब वहां कोई नहीं मिला तो आगे बढ़कर राजेन्द्र नगर की ओर चल दिए। थोड़ी देर बाद उन्हें विनय त्यागी पीठ पर पिट्ठू बैग लटकाए हुए मिला।

वारदात को अंजाम देने के लिए विनय त्यागी के पास पहुंचे और चाकू व पिस्टल दिखाकर मोबाइल व बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर चाकू मारकर मोबाइल व बैग छीनकर फरार हो गए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया अक्की शातिर किस्म का अपराधी है। वह अपना असली नाम व पता कभी किसी को नहीं बताता है। अपने दोस्तों को वह अनाथ बताता था। जो कि शाम के समय चारों स्टैंड के पास स्मैक के लिए एकत्र हो जाते थे। उन्होंने बताया मृतक विनय त्यागी दिल्ली में टाटा स्टील में कार्यरत थे, वे मेट्रो से आते जाते थे। करीब एक महीने पहले ही उनका ट्रांसफर कोलकाता से दिल्ली हुआ था। विनय त्यागी की हत्या 3 मई की रात को उनके ऑफिस से घर लौटते समय लूट के बाद की गई थी। वे दिल्ली में टाटा स्टील में कार्यरत थे और मेट्रो से आते-जाते थे। उनका ट्रांसफर कोलकाता से दिल्ली हाल ही में हुआ था और वे रोजाना रात 10 बजे घर लौटते थे। इस संगीन अपराध की जांच जारी है और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।