नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को तरुण मिश्र ने दी बधाई

-राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ब्राहण कल्याण बोर्ड के गठन का उठाया मुद्दा

बेंगलुरु। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर बुधवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत, और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनने पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व महामंत्री तथा ब्राह्मण सेवक तरुण मिश्र ने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा सरकारें आती जाती रहती है। मगर जनता उसी को याद करती है, जो अपनी सरकार में जनहित ऐतिहासिक फैसले ले सकें। इस दौरान उन्होंने कहा अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए।

आपके इस फैसले से प्रदेश के ब्राह्मणों का आपका सहयोग मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा सनातन धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि और कथित रूप से उनका समर्थन करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उदयनिधि द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से हिंदुओं पर आक्रोश है। उदयनिधि और प्रियंक खडग़े के भाषण से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

हमारा सनातन धर्म अनंत धर्म है, निरंतर धर्म है। जिस पर किसी भी व्यक्ति विशेष को या किसी भी धर्म के व्यक्ति को कोई अभद्र टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है। टिप्पणियों से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ उन्होंने कहा ब्रह्म समाज के कल्याण के लिए कर्नाटक में जल्द से जल्द ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। बोर्ड के गठन से ब्राह्मण समाज अपने हकों की लड़ाई आसानी से लड़ सकेगा।

तरुण मिश्र की बातों को सुनने के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने कहा जल्द ही विधानसभा की बैठक में इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। प्रदेशहित में सभी कार्य किए जाएंगे। इस दौरान तरुण मिश्र ने किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।