-मेरठ जोन की 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन
-विजयी टीमों को मिले मेडल और प्रमाण पत्र
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। मेरठ जोन, मेरठ की 28वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन बुधवार को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद में हुआ। यह प्रतियोगिता 17 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी, जिसमें मेरठ जोन के हापुड़, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली एवं कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद के कुल 216 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने कुश्ती (ग्रीको-रोमन और फ्रीस्टाइल), बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग के विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेश कुमार, पुलिस उपायुक्त नगर/लाइन्स ने विजयी टीमों और खिलाडिय़ों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा प्रतियोगिता के सभी निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाडिय़ों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ टीम वर्क और अनुशासन को मजबूत करती हैं। खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पुलिस विभाग को नई ऊर्जा मिलती है। भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं और बड़े स्तर पर आयोजित की जाएंगी ताकि खिलाडिय़ों को और बेहतर मंच मिल सके। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम/लाइन्स अभिषेक श्रीवास्तव, पुलिस लाइन्स प्रतिसार निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप निरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) महावीर सिंह, उप निरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) सुभाष चंद मौके पर मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के विजेता
स्पर्धा – वर्ग – विजेता टीम
कुश्ती (ग्रीको-रोमन)- पुरुष- जनपद मेरठ
कुश्ती (फ्री-स्टाइल)- पुरुष- जनपद मेरठ
कुश्ती (फ्री-स्टाइल)- महिला- कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
बॉक्सिंग – पुरुष- कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
बॉक्सिंग – महिला- कमिश्नरेट गाजियाबाद
आर्म रेसलिंग- पुरुष- कमिश्नरेट गाजियाबाद
आर्म रेसलिंग- महिला- जनपद मुजफ्फरनगर
बॉडी बिल्डिंग- पुरुष जनपद मुजफ्फरनगर
भविष्य में और बड़े स्तर पर होगी प्रतियोगिता
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाडिय़ों में प्रतिस्पर्धा की भावना और टीम वर्क की शक्ति बढ़ती है। उन्होंने भविष्य में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने का भरोसा दिलाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और खिलाडिय़ों को बधाई दी गई।

















