गाजियाबाद। डासना स्थित एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी (सुंदर दीप) में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एआरटीओ राजेश्वर कुशवाहा ने वृक्षरोपण करते हुए किया। एआरटीओ राजेश्वर कुशवाहा ने कहा वृक्षों का महत्व आज की युवा पीढ़ी भूलती जा रही है। समय रहते अगर नहीं जागे तो भविष्य में गहरा संकट पैदा हो सकता है। पौधरोपण करने से ये आने वाला संकट दूर नही होगा बल्कि इनकी रक्षा सन्तानों के समान करनी होगी। हम सभी का दायित्व बनता है अवैध कटानों को रोका जाये और हर परिस्थितियों में इनकी रक्षा की जाये। उन्होंने कहा वृक्षों का न होना दूषित वातावरण का कारण है।
जीवन में पेड़-पौधे अति आवश्यक हैं। सामाजिक, आर्थिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में पेड़ हमें तमाम लाभ पहुंचाते हैं। सरल व स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण काफी बेहतर प्रयास है। हम सभी को पौधे लगाने का संकल्प पौधरोपण से लेकर पेड़ बनने तक उसकी सुरक्षा देखरेख भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में सभी छात्र/छात्राओं, अध्यापक/अध्यापिकाओं और समस्त स्टाफ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सुभाष शर्मा, ईश्वर दयाल राय, सी.एस.ओ. प्रभात शर्मा, सतीक्षा अग्रवाल, अनुज शर्मा, गौरव सचान एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

















