विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत, 602 पात्रों को मिला योजना का लाभ

-कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निगम अधिकारियों ने संभाली कमान

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार एक बार फिर निगम अधिकारियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शुरू कर दिया है। केंद्र व प्रदेश की योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाने के लिए नगर निगम की टीम अपनी अहम भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पहला कार्यक्रम मोहन नगर जोन अंतर्गत राजीव कॉलोनी,दुसरे चरण में गगन विहार में आयोजित हुआ। जिसमें करीब 1419 क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया और योजना का लाभ उठाया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर पांचो जोन में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। मोहन नगर में पहला कार्यक्रम दो चरणों में हुआ। दुसरा भी मोहन नगर जोन ही होगा। जिसमें भोपुरा एवं पसौंडा क्षेत्र में कार्यक्रम होंगे। राजीव कॉलोनी के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 281 पात्रों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लिया।

इसी प्रकार दूसरे चरण में गगन विहार में आयोजित हुआ, जिसमें 321 लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिए गए। शहर वासियों की सुविधा को देखते हुए निगम की योजनाओं के भी कैंप कार्यक्रम के दौरान लगाए गए। जहां पर लोगों ने पहुंचकर अपनी जानकारी को बढ़ाया और निगम का सहयोग करने के लिए कदम बढ़ाए। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन के माध्यम से जन-जन तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक पप्पू पहलवान उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षदों की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया पूर्व में भी नगर निम द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। एक बार फिर से कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व के कार्यक्रम में वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। इस दौरान मोहन नगर जोनल प्रभारी आरपी सिंह और परियोजना अधिकारी संजय पथरिया भी उपस्थित रहे।