-हर घर तिरंगा अभियान: 8,53050 तिरंगे झंडे का होगा वितरण
-हर घर दिखेगा तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सीडीओ ने ली बैठक
-प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कर स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव करना है उजागर
-काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वी वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी पर होंगे भव्य कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर मंगलवार को सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत जिले में 8,53050 तिरंगे झंडे का वितरण और राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए वितरण किया जाएगा। बैठक में सीडीओ ने बताया हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जनपद स्तरीय समितियां बनाई गई है जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष,मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष,पुलिस आयुक्त द्वारा नामित पुलिस उपायुक्त,जिला पंचायती राज अधिकारी सदस्य सचिव एवं विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा नामित प्रतिनिधि, नगर आयुक्त, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आदि विभागों के अधिकारी,उद्योग व्यापार मंडल व व्यापार मंडल के प्रतिनिधि सदस्य होंगेे। सीडीओ ने बताया हर घर तिरंगा यात्रा के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी, सार्वजनिक के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी/थाना पर विभागों को 8,53,050 राष्ट्रीय ध्वज वितरण करने व लगाने के लिए निर्देशित किया गया। सीडीओ ने बताया कि प्रस्तुत रिपोर्ट में द्वारा झण्डा निर्माण स्थल, विक्रय स्थल, झंडा वितरण, बिक्री, उपलब्धता केन्द्र आदि की जानकारी भी उपस्थित विभागों के अधिकारियों/प्रतिनिधियों को दी गई।
हर घर तिरंगा भारत की आन, बान और शान
सीडीओ ने कहा हर घर तिरंगा अभियान में दिए गए लक्ष्य से अधिक करने की कोशिश करें। यह आपके सम्मान व देश के प्रति अपनी भावनाओं को उजागार करने का समय है। जनपद वासियों से अपील है कि पूर्व के वर्ष में लगाए गए झंडे आपके घरों/प्रतिष्ठानों में सुरक्षित रखें होगे। अत: उन्हें भी साफ/स्वच्छ कर अपने घरों/प्रतिष्ठानों पर फहरायें। इसके साथ ही 13 से 15 अगस्त तक सभी विभागों को साफ, स्वच्छ, प्रकाशमान करते हुए उक्त तिथियों में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाएं। उन्होंने कहा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि झंडा सहिता के अनुसार ही झंडा फहराया जाए। इसके साथ ही सेल्फी/रील्स/वीडियो/झंडे के साथ फोटो अथवा देशभक्ति/झंडा गीत के साथ वीडियो अभियान से जुड़ी वेबसाइट एचटीटीपीएस://हरघरतिरंगा डॉट कॉम पर अपलोड करने के लिए आम जनमानस को प्रेरित करना है।
सीडीओ ने कहा कि झंडे का आकार 3-2 आयताकार होना चाहिए और झंडा हाथ से कता हुआ कपड़ा, मशीन से बना हुआ कपड़ा, सूती, पॉलीस्टर, ऊनी, सिल्क आदि का हो सकता है। सीडीओ ने कहा कि हमें अपनी देश भक्ति की भावना का जागृत करते हुए पूर्व के वर्षां से भी अधिक जनपद में तिरंगे फहराने है, हम सब ने ठाना है, जनपद को तिरंगामय बनाना है और प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर कराना है, हम सभी को इस लक्ष्य के साथ कार्य करना है। सभी विभाग जल्द अपनी कार्य योजना की रिपोर्ट मेरे कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वी वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के आयोजन के संबंध में सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में क्रियान्वयन बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों/अध्यक्षों/प्रतिनिधि


















