150 सीटों पर सिमटेगी BJP राहुल गांधी का दावा अखिलेश ने कहा गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा भाजपा का सफाया

मीडिया के सवाल का देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह अमेठी से चुनाव जरूर लड़ेंगे, लेकिन इसका फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने पीएम मोदी को भ्रष्टाचार का विजेता बताया। उन्होंने कहा कि चुनावी बांड योजना देश की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है। इसी वजह से इस चुनाव में भाजपा 150 सीटों पर सिमट जाएगी। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ की पार्टी है, सिर्फ लोगों को सपना दिखाती है उसे पूरा नहीं करती है।

गाजियाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को इंडिया गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा के प्रचार में संयुक्त प्रेस प्रेसवार्ता की। इस दौरान दोनों ने पहले रामनवमी की बधाई दी। अखिलेश ने कहा, जो पश्चिम से हवा चल रही है वो पूरी देश में फैल रही हैं। आज किसान दुखी है भारतीय जनता पार्टी की हर बातें झूठी हैं। जो सपने दिखाए वो भी अधूरे हैं। मझे पूरी उम्मीद है इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इस दौरान दोनों नेताओं ने मीडिया के हर सवाल का जवाब दिया। एक सवाल के जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह अमेठी से चुनाव जरूर लड़ेंगे, लेकिन इसका फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने पीएम मोदी को भ्रष्टाचार का विजेता बताया। उन्होंने कहा कि चुनावी बांड योजना देश की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है। इसी वजह से इस चुनाव में भाजपा 150 सीटों पर सिमट जाएगी। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ की पार्टी है, सिर्फ लोगों को सपना दिखाती है उसे पूरा नहीं करती है। उन्होंने भाजपा अब भ्रष्टाचारियों, गुंडे और बदमाशों का गोदाम बन गया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है। हमारी लड़ाई विचारधारा की है।

एक तरफ आरएसएस-बीजेपी संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ भारतीय गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रहा है। चुनाव में तीन बड़े मुद्दे हैं बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, साझेदारी। इन सभी मुद्दों पर सिर्फ विपक्ष की बात करता आया है। कभी भी भाजपा या पीएम मोदी ने इस बात नहीं की। कभी प्रधानमंत्री समुद्र के अंदर जाते हैं तो कभी सीप्लेन पर सवार होकर आसमान में जाते हैं। लेकिन न तो प्रधानमंत्री और न ही भाजपा मुद्दों पर बात करती है। कुछ दिन पहले पीएम ने एक न्यूज एजेंसी को लंबा इंटरव्यू दिया था। यह स्क्रिप्टेड था, यह एक फ्लॉप शो था। पीएम ने उस इंटरव्यू में चुनावी बॉन्ड को समझाने की कोशिश की। उनका कहना है कि यह व्यवस्था पारदर्शिता के लिए लाई गई है। इसे स्वच्छ राजनीति के लिए लाया गया है। अगर ये सच है तो सुप्रीम कोर्ट ने उस व्यवस्था को रद्द क्यों किया? अगर आप पारदर्शिता लाना चाहते थे तो बीजेपी को हजारों करोड़ रुपये देने वालों के नाम क्यों छुपाए। राहुल गांधी ने कहा कि दान की तारीखें भी छिपाई गईं। कंपनी बीजेपी को करोड़ों रुपये देती है। उसके बाद यह क्रिया बंद हो जाती है। सड़क पर इसे जबरन वसूली कहा जाता है।

चुनावी बांड योजना देश की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है। राहुल गांधी ने कहा कि 30 लाख सरकारी नौकरियां हैं जिन्हें नरेंद्र मोदी नहीं भर रहे हैं। हम युवाओं को वह वैकेंसी देने जा रहे हैं। हम पेपर लीक को लेकर कानून बनाएंगे। हर गरीब परिवार की सूची बनाएंगे। हम प्रत्येक परिवार से एक महिला को चुनेंगे। उनके बैंक खाते में प्रति माह 8500 रुपये और प्रति वर्ष 1 लाख रुपये जमा किये जायेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि माहौल बदल रहा है। भाजपा गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक साफ होती दिख रही है। इस बार पश्चिम का माहौल बदलने वाला है। इंडिया एलायंस गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक उन्मूलन के लिए काम करेगा। आज किसान दुखी हैं। भाजपा के सारे वादे झूठे निकले। नैतिकता का बुलबुला भी फूट गया है। चुनावी बांड ने उनकी बैंड बजा दी। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गयी है।, वे न केवल भ्रष्टाचारियों को साथ ले जा रहे हैं, बल्कि उन्होंने जो कमाया है उसे भी अपने साथ ले जा रहे हैं। पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों के सरदार है। अखिलेश ने कहा, उनका एक ही नारा है झूठ बोलो और लूटो। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है। चुनाव के बाद उनका सफाया हो जाएगा। सरकार ने 60 लाख युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है. हर लोकसभा में बीजेपी के वोट 2 लाख 25 हजार कम हुए हैं। इसलिए एक भी वोट नहीं बंट सका। हमें मतदान तो करना ही है, साथ ही सावधान भी रहना है।

तभी बीजेपी का सफाया होगा। ये देश का चुनाव है, देश की जनता बदलाव चाहती है। पश्चिमी यूपी से बदलाव की बयार चल रही है। अखिलेश ने कहा कि पीडीए एनडीए को हराने जा रही है। परिवारवाद की बात करें तो आज नवरात्रि है। आज शुभ दिन है। भाजपा के लोग संकल्प लें कि न तो टिक देंगे। प्रेसवार्ता ने एक मीडियाकर्मी ने राहुल से पूछा कि पीएम मोदी कहते हैं कि 2 लड़कों की फिल्म फ्लॉप है। इस बार भी यह फिल्म फ्लॉप होगी। इस पर राहुल ने कहा कि पीएम मोदी अतिउत्साह में बोलते हैं। फिल्म हिट है। मैं सीटों की भविष्यवाणी नहीं करता. सामान्य तौर पर मैं कह सकता हूं कि 20 दिन पहले बीजेपी को लग रहा था कि वह 180 सीटों तक पहुंच जाएगी। अब मुझे लगता है कि बीजेपी को 150 तक सीटें मिलेंगी। मुझे हर राज्य से ऐसी खबरें मिल रही हैं।

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोगों को मोहब्बत पसंद है। वह नफरत को पंसद नहीं करते हैं। इस बार मोहब्बत से एनडीए को हरायेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके। अरबपतियों को समर्थन देकर रोजगार पैदा करने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई। मीडियाकर्मी के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उनके लिए अमेठी आज भी खास है। मैं वायनाड पार्टी के आदेश पर गया था। पार्टी मुझे जो आदेश देगी, मैं वही करूंगा। ये फैसले पार्टी की बैठकों में लिए जाते हैं। अगर पार्टी अमेठी से चुनाव लडऩे का आदेश देगी तो वह जरूर लड़ेंगे। उनके दिल में अमेठी के लिए खास जगह है, वहां के लोगों के लिए खास प्यार है, जो हमेशा रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव व उत्तरप्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, एआईसीसी के संचार प्रमुख जयराम रमेश, सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व सपा मंत्री शाहिद मंजूर, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंन्द्र भारद्वाज, बागपत के इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अमरपाल शर्मा समेत हजारों सपा व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजदू रहे।