जापान में दिखी यमुना प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइस पार्क की धमक

-टोक्यो में चल रहे मेडटेक शो में उत्तर प्रदेश सरकार ने भाग लिया
-यमुना प्राधिकरण के स्टाल में विश्व प्रसिद्ध कंपनियां पहुँची

ग्रेटर नोएडा। जापान में यमुना प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइस पार्क की धमक दिखी है। टोक्यो में चल रहे मेडटेक शो में उत्तर प्रदेश के डेलिगेशन ने भाग लिया और यहां पर स्टाल लगाया। यहाँ लगे यमुना प्राधिकरण के स्टाल में विश्व प्रसिद्ध कंपनियां पहुँची। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मेडिकल डिवाइस पार्क की जानकारी ली।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडिकल डिवाइसेस पार्क के विकास के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को तय किया है। प्राधिकरण के सेक्टर 28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। इस पार्क में निवेश लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के डेलिगेशन द्वारा टोक्यो शहर में आयोजित मेडटेक शो में भाग ले रहा है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव एवं यमुना प्राधिकरण के चैयरमैन अनिल कुमार सागर, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह आदि शामिल हुए हैं। बुधवार को पहले दिन मेडिकल डिवाइस पार्क के स्टॉल पर जापान की प्रतिष्ठित एवं विश्व प्रसिद्ध कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विजिट किया।

शासन व प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने मेडिकल डिवाइस पार्क की विशेषता एवं इन्सेंटिव आदि की जानकारी दी। स्टाल में जाने वाली पोश वेलनेस लैबोरेटरी, शिमेंन यूनिवर्सिटी, जापान फेडरेशन ऑफ मेडिकल डिवाइसेज एसोसिएशन आदि कंपनियों शामिल हैं। प्राधिकरण के सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क में 74 कंपिनयों को भूखंड आवंटित किया जा चुके हैं। इन आवंटन से प्राधिकरण में 1415.24 करोड़ का निवेश हुआ है। उत्तर प्रदेश में 8895 रोजगार के अवसर मिलेंगे।