बरसों का इंतजार खत्म, सज गई अवध नगरी अब श्रीराम का है इंतजार: संजीव गुप्ता

गाजियाबाद। समरकूल के चेयरमैन ओर माता रानी का भव्य मंदिर निर्माण कराने वाले भाजपा नेता संजीव गुप्ता ने कहा कि बरसों का इंतजार खत्म हुआ और अब हर जगह भगवान श्री राम की गूंज ही सुनाई देगी। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने सिंहासन पर विराजने वाले हैं। कायाकल्प की बेला में रामनगरी का स्वरूप देखते ही बनता है। वर्षों से समुचित विकास को तरस रही रामनगरी अपनी निखरती आभा से अवश्य ही सुकून महसूस कर रही होगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दृष्टिगत रामनगरी को तेजी से सजाया जा रहा है। 22 जनवरी को अतिथियों की अगवानी के लिए अवधपुरी को संवारने की अधिकांश योजनाएं अब पूर्णता की ओर हैं।

उन्होंने कहा आधुनिक विकास के साथ-साथ देश और समाज का आध्यात्मिक विकास भी अत्यंत जरूरी है। क्योंकि हमारी संस्कृति और संस्कारों के मूल्यों पर ही मानव जीवन टिका हुआ है। इसलिए जो भी लोग आज श्री राम जी के मंदिर बनाये जाने पर सरकारों को उपदेश दे रहे हैं। क्योंकि आज भी हमारे अंदर सारी दुनिया के लोगों से ज्यादा आस्था और विश्वास कायम है। और सदा ही कायम रहेगा।

इसलिए मेरा देश के सभी सनातनियों से निवेदन है कि हम राजनीतिक विरोधाभास से ऊपर उठकर 22 जनवरी को अपने प्रभु श्री राम के आगमन पर सबसे बड़ा त्यौहार मनकर, सारी दुनिया को एक संदेश दें कि हम सब भारतीय एक हैं। और सदैव एक ही रहेंगे। पूरी अयोध्या भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए सजधज कर तैयार हो रही है। धर्मपथ पर रामायण आधारित चित्र कई दीवारों पर बन चुके हैं। सूर्य स्तंभ लग चुके हैं। सूर्यदेव की प्रतिमा लगना शेष है। यह फोरलेन मार्ग भविष्य में हाईवे से राम मंदिर को जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग होगा।