गाजियाबाद में योगी बोले ना कर्फ्यू ना दंगा उत्तर प्रदेश मेंं है सब चंगा नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

पहले व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी, धमकियां दी जाती हैं। आज आम आदमी सीना तानकर चलता है और अपराधी और माफिया तख्ती डालकर चलते हैं। आज व्यापारियों को रंगदारी देनी नहीं पड़ती। हमने व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से दस लाख का बीमा दिया है। अपराधी सिर झुकाकर चलते हैं और जान की भीख मांगते हैं। उन्होंने कहा अब उत्तर प्रदेश पहले वाला उत्तर प्रदेश नहीं है, वह पूरे देश का पेट भरने की सामर्थ रखता है। आज उत्तर प्रदेश अपनी अलग पहचान बना रहा है। प्रदेश का नागरिक आज बाहर जाता है गर्व से सीना तानकर कहना है कि मैं उत्तर प्रदेश का नागरिक हूं।

विजय मिश्रा (उदय भूमि ब्यूरो)
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है। आज यूपी की पहचान विकास से है। कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान है। अब माफिया नहीं महोत्सव यूपी की पहचान है। प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। जल्द ही गाजियाबाद वासियों को रेपिड रेल की सुविधा मिलेगी। जनपद विकास के पथ पर अग्रसर है, इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उक्त बातें शुक्रवार को निकाय चुनाव प्रचार के लिए कविनगर रामलीला मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने कहा 2017 से पहले यूपी में किसानों को छला जाता था। आज गाजियाबाद में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यूपी में आज हर व्यक्ति को उसका हक मिल रहा है। उन्होंने मंच से माफियाओं और विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा। प्रदेश में पेशेवर अपराधियों और माफियाओं के हाल तो आप देख ही रहे हैं। प्रदेश की जनता सुरक्षित है। परिवादी और तमंचावादी परेशान हैं। आप 2017 से पहले के प्रदेश को याद करें तो पहले पर्व और त्यौहार से पहले कफ्र्यू लग जाता था, आज धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। 2017 से पहले प्रदेश दंगा प्रदेश था। लेकिन पिछले छह वर्ष में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। पहले व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी, धमकियां दी जाती हैं।

आज आम आदमी सीना तानकर चलता है और अपराधी और माफिया तख्ती डालकर चलते हैं। आज व्यापारियों को रंगदारी देनी नहीं पड़ती। हमने व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से दस लाख का बीमा दिया है। अपराधी सिर झुकाकर चलते हैं और जान की भीख मांगते हैं। उन्होंने कहा अब उत्तर प्रदेश पहले वाला उत्तर प्रदेश नहीं है, वह पूरे देश का पेट भरने की सामर्थ रखता है। आज उत्तर प्रदेश अपनी अलग पहचान बना रहा है। प्रदेश का नागरिक आज बाहर जाता है गर्व से सीना तानकर कहना है कि मैं उत्तर प्रदेश का नागरिक हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को प्रदेश में लागू करके विकास किया है। 2017 से पहले हमारे नगरों में कूड़े के ढेर लगे रहते थे, शोहरों का आतंक था। लेकिन आज हमारे शहर स्मार्ट सिटी बन गए हैं। विरोधियों ने युवाओं के हाथों में तमंचा थमाया था, हमने टेबलेट दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान विकास है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लाभ भी गाजियाबाद वासियों को मिलेगा। मात्र 9 वर्षों में परिवर्तन कैसे लाया जा सकता है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत संदर्भ में से इसे लागू करके दिखाया है। 9 वर्ष पहले भारत के बारे में दुनिया की धारणा कुछ और थी। भारत के बारे में और यहां के नागारिकों के बारे में कुछ और सोचा जाता था।

लेकिन आज 9 वर्षां में व्यापक परिवर्तन हुआ है। आज दुनिया के बारे में सकारात्मक सोच है। 80 करोड़ लोगों को लगातार भारत तीन वर्षों से फ्री में राशन दे रहा है, जो कि दुसरे देश में कहीं नही मिल रहा है। कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए 220 करोड़ वैक्सीन की फ्री डोज भारतवासियों को प्रधानमंत्री ने देने का काम किया है। प्रधानमंत्री के विजन को ही अपना मिशन मानते हुए ही उत्तर प्रदेश आज आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश को आपने विगत 6 वर्षों में बदलते उत्तर प्रदेश को देखा है। यह वहीं उत्तर प्रदेश है, जहां पर्व और त्योहार के समय कफ्यू लग जाता था। लेकिन अब सभी त्योहार को हम उत्साह के साथ मना रहे है। आज कावड़ यात्रा दुधेश्वरनाथ मंदिर से होकर निकलती है और हरिद्वार हरकी पौड़ी तक पहुंचती है। आज कोई कर्फ्र्यूू का नाम नहीं लेता है। ना कर्फ्यू-ना दंगा, उत्तर प्रदेश मेंं सब चंगा है। 54 लाख गरीबों को पिछले 6 वर्षों में एक-एक आवास उपलब्ध कराया गया है। दो करोड़ 61 शौचायल का निर्माण, एक करोड़ 75 लाख गरीबों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए गए। होली और दिवाली पर फ्री सिलिंडर परिवारों को देने जा रहे हैं। 10 करोड़ लोगों को उत्तर प्रदेश में आयुष्मान योजना का कवर मिल रहा है।

पूर्व की सरकारों ने युवाओं के हाथों से किताब छीनकर थमाया तंमचा
समाजवादी पार्टी तमंचावादी पार्टी थी, युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाकर उनके सामान्य जीवन को खत्म कर उनके अधिकारों को छीना जाता था। आज युवाओं के हाथों में तंमचे नहीं टेबलेट है। हमने दो करोड़ युवाओं को उत्तर प्रदेश में टेबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश का युवा अपने टेंलेट को टेक्रोलॉजी एवं ट्रेनिंग के साथ जोड़कर उत्तर प्रदेश को नए भारत का उत्तर प्रदेश बनाने में अपना योगदान दे रहा है। गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पूर्व की स्थिति क्या थी, वह किसी से छिपी नहीं है। बेटियां स्कूल नही जाती थी, महिलाएं घर से बाहर निकलने मे डरती थी। कोई घर से निकला वापस आएगा की नहीं आएगा, इसका पता नहीं होता था। गाजियाबाद ने देश में स्वच्छ भारत मिशन में सबसे अच्छी स्थिति प्राप्त की है। हमारी सिटी सेफ और स्मार्ट सिटी है। आज दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ की दुरी को कम करने के लिए रेपिड रेल की शुरुआत जल्द होनेे वाली है। जहां चार से दो घंटे लगते थे, वहीं अब मात्र 40 से 50 मिनट में आप दिल्ली से मेरठ पहुंच सकेंगे। गाजियाबाद प्रदेश का दूसरा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन है। जिसने म्युनिसिपल बांड भी जारी किए है। यह अपने आपमें किसी भी म्युनिसिपल कॉरपोरेश में गौरव की बात होती है, गाजियाबाद का अपना बांड जारी हुआ है। सपा और बसपा की सरकारों में अराजकता का तांड़व होता था। यह पार्टिंया अवसर वादी ही नहीं अराजकतावादी भी थी।

विकास का हवाला देकर मांगे वोट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में विकास का हवाला देते हुए महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल एवं चारों नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत के चेयरमैन पद के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इस दौरान
केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, डॉ. मंजू सिवाच, अजितपाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पश्चिमी यूपी क्षेत्री उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वमी,  महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, निवर्तमान मेयर आशा शर्मा, राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, समिति प्रमुख पूर्व मेयर आशु वर्मा, जनसभा प्रमुख तरुण शर्मा, प्रदीप चौधरी, राजीव अग्रवाल, संजय कुशवाह प्रभारी महानगर अमित बाल्मीकि, राजीव अग्रवाल समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहें।