एक्सप्रेस ग्रीन टावर में लगे 6 कंपोस्टर, पार्षद ने किया उद्घाटन

  • गीले कूड़े से खाद बनाकर पार्क करेंगे हरा-भरा

गाजियाबाद। एक्सप्रेस ग्रीन टावर सेक्टर-1 वैशाली में शनिवार को समाजसेवी वर्तिका के प्रयासों द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए एनजीओ एपिक की मदद से 6 कंपोस्टर लगवाए गए। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने फीता काटकर किया। गीले कूड़े के निस्तारण के लिए यह कार्य किया जा रहा है। एक कमपोस्टर मेंं 400 किलो गीला कूड़ा डाला जाता है। जो लगभग 45 दिनों में हमारे को खाद के रूप में प्राप्त होता है।

पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि आपसी सहयोग व जागरूकता से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है। गाजियाबाद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर बेहतर कार्य कर रहे है। अब गाजियाबाद का मॉडल अपने राज्यों में भी लागू किया जा रहा है। जो कि बेहद ही गर्व की बात है। कूड़े का निष्पादन एक बड़ी समस्या थी। इससे निपटने के लिए अब वैशाली के निवासी भी अपना अहम योगदान दे रहे हैं। एनजीओ की मदद से 6 कंपोस्टर लगाए गए है। जिससे गीले कूड़े को खाद में तब्दील किया जा रहा है। जल्द ही अन्य स्थानों पर भी कंपोस्टर लगाए जाएंगे और गीले कूड़े के निस्तारण के साथ-साथ सूखे कूडे का भी निस्तारण किया जाएगा। इस कार्य से हम गीले कचरे का प्रयोग खाद के रुप में करेंगे और खाद को सोसाइटी परिसर में लगे पेड़-पौधों में इस्तेमाल किया जाएगा।

इस दौरान प्रवीण महेश्वरी, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, ममता त्रिपाठी, शिव शंकर उपाध्याय, श्रद्धा गर्ग, मोहित शर्मा, भारती ग्रोवर, सोनिया शर्मा, अंजू महेश्वरी, मीता भारद्वाज, पूजा कपूर, सुलेखा मदान, पायल गुप्ता, गिरधर, अशोक गौतम, लक्ष्मण गुप्ता, सुमित ग्रोवर, सुमित शर्मा, प्रीतम चक्रवर्ती, वरुण अग्रवाल, सोहन बिष्ट, सुशील, जमुनानी, गीता जोशी सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।