शहर रहेगा स्वच्छ गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें : डॉ. नितिन गौड़

नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने शहरवासियों की शिकायतों को सुनते हुए उनका निस्तारण कराया। नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जनसुनवाई के दौरान कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें 19 शिकायतेें एवं 9 मांग संबंधी प्राप्त हुई। नगर आयुक्त ने जनसुनवाई के दौरान तसल्ली से लोगों की समस्याएं सुनने के बाद इनमें से कुछ का मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए निस्तारण कराया।

गाजियाबाद। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित संभव कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने शहरवासियों की शिकायतों को सुनते हुए उनका निस्तारण कराया। नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जनसुनवाई के दौरान कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें 19 शिकायतेें एवं 9 मांग संबंधी प्राप्त हुई। नगर आयुक्त ने जनसुनवाई के दौरान तसल्ली से लोगों की समस्याएं सुनने के बाद इनमें से कुछ का मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए निस्तारण कराया। नगर आयुक्त ने बताया कि संभव जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 28 संदर्भ प्राप्त हुए। इनमें 19 शिकायतें एवं 9 मांग प्राप्त हुई। उन्होंने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों पर जोनल प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की तत्काल कार्रवाई की जाए।

 

संभव कार्यक्रम में उपस्थित हुई कई पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया। उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में ज्यादातर शिकायतें सीवर लाइन, कूडा उठाने और सड़कों की मरम्मत से संबधित आई है। लोगों की समस्या को सुनकर संबधित अधिकारी को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गये है। जनता की शिकायत का समाधान होने के बाद उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा। जिससे नगर निगम के कार्यों की पारदर्शिता बनी रहे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि नगर निगम में फंडिंग की दिक्कत होने के चलते नए निर्माण नहीं करा पाएगा। ऐसे में पूर्व के प्रस्तावित कार्यों को ही पहले पूरा कराया जाएगा। क्योंकि पूर्व के प्रस्तावित कार्यों को पहले जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। प्रस्तावित कार्य पूरा होने के पश्चात ही नया कार्य शुरु कराया जाएगा। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए और बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सूखा एवं गीला कूड़ा निस्तारण के लिए कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए नगर निगम में फंडिंग की समस्या है। जिसे जल्द सुधारा जाएगा। हाऊस टैक्स बढ़ाने और उसके कलेक्शन पर काम किया जा रहा है। शहर के लोगों को नगर निगम से सुविधा तो चाहिए, टैक्स देना जरुरी नही समझते। नगर निगम द्वारा कलेक्शन टैक्स का पैसा ही शहर के विकास में खर्च होता है। शहर के विकास में शहर के लोगों को भी अपनी जनभागेदारी निभानी होगी। तभी अपना शहर गाजियाबाद का विकास संभव है। नगर आयुक्त ने कहा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे कामों को तेजी से पूरा कराया जाएगा और जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जाएंगे। मानक और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया होगा। पारदर्शिता रखते हुए शासन के प्राथमिकता वाले कामों को समय पर पूरा कराया जाएगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार,जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह आदि अधिकारी संभव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।