महिला मोर्चा ब्रिज बिहार में पार्षद मनोज गोयल ने की चाय पर चर्चा

सोच ईमानदार काम दमदार का नतीजा भाजपा की प्रचंड जीत: मनोज गोयल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में मिली भारी विजय और साहिबाबाद विधानसभा में प्रचंड जीत की खुशी में शनिवार को जयपुरिया एनक्लेव कौशांबी में महिला मोर्चा ब्रिज बिहार मंडल की उपाध्यक्ष पूजा मेहरा के घर चाय पर चर्चा करते हुए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। मनोज गोयल ने कहा भाजपा की यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार द्वारा बिना भेदभाव के किए विकास कार्य, गुंडागर्दी पर काबू, महिलाओं का सम्मान, बेघरों को घर, गरीबों को राशन, मुफ्त वैक्सीन, 24 घंटे बिजली, मुफ्त गैस कनेक्शन तथा जितनी में सरकारी योजनाएं थी उनको ईमानदारी से लागू किया जाना है।

उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीए योगी को बुलडोजर बाबा कहकर तंज कसा था। लेकिन अब यहीं बुलडोजर उनके अपराधों पर चलेगा और परिवारवाद राजनीति का यूपी से सफाया करेंगा। वहीं चुनाव प्रचार के बीच समेत दूसरे दलों को भी बुलडोजर चुभने लगा था, रैलियों में पलटवार होने लगा कि जनता को बुलडोजर से डराने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन यह बाबा का यह बुलडोजर आम जनता पर नही बल्कि अपराधों को बढावा देने वाले नेता और उनकों संरक्षण देने वालों पर चलेगा। यह जीत जनता के विश्वास की जीत है।

जनता भी जानती थी कि सपा सिर्फ परिवारवाद की राजनीति करती है और उसके आने से फिर से प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो जाएगा और हमारी बहन बेटियां अपने आपको असुरिक्षत महसूस करेंगी। जनता एक बार फिर से भाजपा सरकार पर अपना विश्वास दिखाया और यूपी में बाबा को जिताने का काम किया है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी में योगी की नीति से जनता खुश है। अगामी 2024 में फिर यही विश्वास देश की जनता दिखाएगी। लोगों ने दिखा दिया की एक धर्म और एक जाति पर वोट मांगने वालों को करारा जवाब देंगे और वही उन्होंने करके दिखाया। क्षेत्र की जनता को जिन्होंने अपना वोट भाजपा को देकर उस पर विश्वास किया उनका आभार व्यक्त करता हूॅ।

इस दौरान महिला मोर्चा ब्रिज बिहार मंडल की उपाध्यक्ष पूजा मेहरा एवं महिला टीम को मिठाई खिलाकर और फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, एसआर सिंह, शोभा रानी, बरनवाल कामनी भदोरिया, ममता त्रिपाठी, रेनू मल्होत्रा, नवीन उप्पल, एमपी खुराना, बीएस गुप्ता, ऋतु जैन, उमा मेहरा, मुरली मनोहर मेहरा, रश्मि मेहता, परमेश मेहरा, ममता कालरा, सरोज खुराना, उमा बंसल सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।