फ्लोवर शो में गाजियाबाद की शोभा निगम का रॉक गार्डन

तीन दिवसीय फ्लोवर शो में नगर निगम का गार्डन बना आकर्षण का केन्द्र

गाजियाबाद। एनएच-24 स्थित गोल्फ लिंक्स में आयोजित तीन दिवसीय फ्लोवर शो कार्यक्रम में फूलों से संबधित कई प्रजातियां हिस्सा ले रही है। कई प्रतिष्ठानों द्वारा भी अपने गार्डन व फूलवारी को लेकर हिस्सा लिया जाता है। लेकिन इस बार फ्लोवर शो में नगर निगम की उद्यान टीम ने भी पूरी योजना तरीके से कार्यक्रम में बना रॉक गार्डन आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। जिसे देख कर लोग भी तारीफ करने से नही चूक रहे है। रॉक गार्डन में कई प्रकार की फूलवारियों के साथ-साथ स्पेशल पत्थरों का भी इस्तेमाल किया गया। फ्लोवर शो में गाजियाबाद के अलावा अन्य जनपदों से भी इस कार्यक्रम में पहुंच रहे है। जहां नगर निगम द्वारा किया गया रॉक गार्डन सेल्फी प्वाइंट बन रहा है। कार्यक्रम में नगर निगम की भरपूर तारीफ हो रही है।
उद्यान प्रभारी डॉ अनुज ने बताया कि मेयर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर फ्लोवर शो कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। ताकि शहर के लोगों में अपने घरों के आसपास फूलवारियों को बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा सकें। यह छोटे-छोटे गार्डन लोग अपने घरों की छत पर भी बना सकते है। इस प्रयास से ना केवल घर ही सुंदर नही दिखेगा, बल्कि शहर की सुंदरता को भी बढ़ावा मिलेगा। अगर लोग प्रयास करें तो घर के आसपास गंदगी के बजाए गार्डन बनाकर घर को और सुंदर बना सकते है।

अक्सर लोग घरों के बाहर या फिर छत का इस्तेमाल सिर्फ वेस्ट सामान को रखने के लिए करते है। जिस कारण कहीं ना कहीं घर में गंदगी को तो बढ़ावा मिलता है ही इसके साथ बरसात में संक्रमण बिमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है। इसलिए लोग अपने छत एवं घर के बाहर बड़ा ना सही छोटा ही गार्डन बनाकर घर को सुंदर बना सकते है। वहीं फ्लोवर में शो में नगर निगम द्वारा बनाए गये रॉक गार्डन की लोग जानकारी ले रहें है। जिसके लिए नगर निगम ने कार्यक्रम में एक टीम को लगाया हुआ है। जो शहर के लोगों को छोटी-छोटी फूलवारी किस प्रकार बनाए इसकी जानकारी दे रहा है।