कौशांबी के मंदिर में योगी के लिए पार्षद ने की पूजा-अर्चना

-108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार से सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना
-असुरों को हराकर प्रदेश में योगी ने किया राम राज्य कायम: मनोज गोयल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद दोबारा सत्तासीन होने जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई सरकार के शुक्रवार की शाम होने वाले शपथ ग्रहण के साथ ही कौंशाबी स्थित प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में भाजपाईयों ने पूजा-अर्चना की। प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी में उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनने के उपलक्ष्य में भाजपा पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र पाठक एवं 108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार से सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

जिस तरह योगी द्वारा असुरों को हराकर यह लड़ाई जीती गई तथा सरकार द्वारा विकास गरीबों का उत्थान गुंडों पर लगाम, व्यापारियों और किसानों का हित, महिलाओं का सम्मान, गरीबों को मकान, गैस पेंशन तथा कोरोना महामारी के दौरान व्यापक स्तर पर टीकाकरण करा कर प्रदेश का का उद्धार किया। इसी तरह सरकार दोबारा इन्हीं नितियों पर चलकर फिर से सफलता प्राप्त करेगी।

मनोज गोयल ने कहा कि प्रदेश और देश में दोबारा से कोरोना जैसी महामारी ना आए इसके लिए भी भगवान से प्रार्थना भी की गई। उन्होंने कहा अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ। काशी में भगवान विश्वनाथ का धाम का भी भव्य रूप से बन रहा है। भाजपा की यह जीत प्रदेश की जनता की जीत है।

भाजपा सरकार में बहन-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने काम किया वह किसी भी सरकार ने काम नही किया। भाजपा का यह इतिहास आने वाली सदी में भी याद रखा जाएगा। तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी। आतंक और गुंडागर्दी फैलाने वालों का अब राजनीति में स्थान नहीं है। यह चुनाव संप्रदायवाद और जातिवाद से ऊपर उठा है। मोदी और योगी जी के प्रति विश्वास के रूप में जनता ने भाजपा को फिर से आशीर्वाद दिया। अब तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों पर बाबा का बुलडोजर चलेगा और विकास की रफ्तार को और रफ्तार मिलेगी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित मंत्री, राज्यमंत्री, केबिनेट मंत्री एवं विधायकों को जीत की बधाई दी।
इस मौके पर मंदिर के संस्थापक सदस्य गुलशन सदाना, अध्यक्ष आशीष गौर, सचिव दीपक गुप्ता, अजय सक्सेना, नरेश कोहली, सुनील गांधी, अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, श्याम सुंदर सिंह, केएल शर्मा, बीके अत्री, कृष्णा, अवतार पाराशर, राजेंद्र गोयल, शोभा रानी, बरनवाल कामिनी भदौरिया, पूजा मेहरा, ममता त्रिपाठी, उषा अग्रवाल, इंदु, सुनीता गुप्ता, रजनीश पांडे, अनिल कटारिया, सुधीर गुप्ता, जीडी शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र महाजन, सरोज वर्मा, केवल सेठी सहित काफी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहें।