शिक्षा ज्ञान नहीं बल्कि जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा हथियार: कुसुम मनोज गोयल

प्रशिक्षण के बाद 25 महिलाओं को सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र का वितरित

गाजियाबाद। उज्जवल भविष्य ट्रस्ट द्वारा वंचित महिलाओं को दिए गए प्रशिक्षण के पूरा होने पर शुक्रवार को सिलाई मशीनों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अल्फा-1, सामुदायिक केंद्र, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। जहां कौशांबी (वार्ड संख्या 72) की पार्षद कुसुम मनोज गोयल को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर डायरेक्टर सीमा सिंह व सचिव सुर्लीना उपस्थित रहीं।

25 महिलाओं को उन्होंने प्रमाण पत्र और सिलाई मशीनें वितरित कीं। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक विकलांग महिला को व्हील चेयर भी प्रदान की। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा उज्जवल भविष्य ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। इस कार्य से प्रेरित होकर अन्य संस्थाओं को भी सीख लेने की जरुरत है। उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन कर रही है। बस जरुरत है, अपनी इच्छा शक्ति को पहचानने की। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान देंगी।

आगे बढऩे कें लिए महिलाओं को जागरुक होने की जरुरत है। पार्षद ने बताया शिक्षा वह माध्यम है जिसके सहारे महिला उत्थान, महिला सशक्तीरण सहित हर दृष्टि से महिलाओं को अव्वल बनाया जा सकता है। महिलाओं ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के माध्यम से धीरे-धीरे समाज में जागरूकता आ रही है। शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि जागरूकता का सशक्त माध्यम है। वहीं सभ्य एवं सशक्त नारी समाज के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। महिलाएं जागरूक होकर ठोस निर्णय लेकर ही आगे बढ़ सकती हैं।