औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने किया प्रदर्शन, जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

निगम अधिकारी विभागीय समन्वय से बढ़ाएं कार्य की रफ्तार: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के मुख्य अधिकारी डॉ नितिन गौड़ द्वारा निगम के समस्त विभाग के अधिकारियों को कार्य में रफ्तार लाने के लिए आपसी समन्वय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते शहर में आने वाली समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग समन्वय स्थापित करते हुए कर रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल सड़कों को लेकर लोहा मंडी में उद्यमियों एवं कारोबारियों के हंगामा और प्रदर्शन करने के बाद नगर निगम की टीम गुरूवार को लोहा मंडी में जायजा लेने पहुंची।

नगर आयुक्त डॉ नितिन का कहना है कि यदि निगम के विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से समस्याओं का समाधान कराएंगे तो कम समय में बेहतर कार्य शहर हित में किया जा सकेगा। इसीलिए आपसी समन्वय कर शहर की समस्याओं का समाधान कराएं जिसके क्रम में मौके पर निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को भी संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।


मेयर एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्रों में निरीक्षण किया ताकि मौके पर आने वाली समस्याओं का समन्वय स्थापित करते हुए समाधान कराया जा सकें। मौके पर निरीक्षण करते हुए उनके द्वारा साफ सफाई के साथ-साथ सड़क मरम्मत के कार्यों को भी देखा गया। संबंधित को कार्यवाही करने के लिए कहा मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार के समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही करने पर औद्योगिक क्षेत्रों को धूल मुक्त करने के उपरांत सड़क मरम्मत की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए बताया गया निर्माण तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य रूप से लोहा मंडी औद्योगिक क्षेत्र का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कवि नगर, लोहामंडी औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित हुए जिनके द्वारा अपनी अन्य अतिक्रमण संबंधित शिकायतों को भी निगम अधिकारियों के समक्ष रखा। नगर निगम द्वारा समन्वय स्थापित कर विभागों की कार्यवाही से ना केवल शिकायत कर्ताओं के समस्याओं का समाधान हो रहा है। बल्कि आपसी समन्वय से कार्य में भी तेजी आ रही है।