दिल्ली से बीयर की पेटी लेकर आ रहे युवक को आबकारी विभाग ने दबोचा

गाजियाबाद। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अकुंश लगाने के लिए शराब माफिया पर आबकारी विभाग का हंटर लगातार चल रहा है। साथ ही दिल्ली बोर्डर से शराब की तस्करी करने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखें हुए है। दिल्ली शराब की तस्करी रोकने में आबकारी विभाग की टीम ने जो मुकाम हासिल किया है। वह किसी बड़ी कार्रवाई से कम नही है। दिल्ली में शराब सस्ती के दौरान शराब माफिया में आबकारी विभाग का खौफ साफ दिया। इस दौरान आबकारी विभाग ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। मगर पकड़े गए लोगों में एक-दो ही ऐसे थे, जो शराब तस्करी का कारोबार करना चाहते थे। इसके अलावा सिर्फ दिल्ली स्कीम का फायदा लेने के लिए शराब खरीद रहे थे। मगर वह भी आबकारी विभाग की कार्रवाई के आगे नतमस्तक दिखाई दिए। इन दिनों दिल्ली में शराब की कीमतों में छूट दर कम कर दी गई है। छूट कम होने और आबकारी विभाग की कार्रवाई के चलते अब दिल्ली से शराब लाने में डरने लगे है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने दिल्ली से बीयर लेकर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप डीएम राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग लगातार एक्शन मोड में है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी टीम द्वारा दिल्ली से शराब की तस्करी रोकने के लिए दिल्ली बोर्डर पर रोड चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में थाना लोनी अंतर्गत बलराम नगर, सलाह नगर, राम पार्क आदि स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आबकारी निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद मौर्य की टीम ने बलिंदर पुत्र भान गिरी निवासी राम पार्क लोनी को 24 कैन बियर गॉडफादर फॉर सेल दिल्ली के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना लोनी में आबकारी अधिनियम की धारा-60/63 के तहत अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भेजा गया। अवैध शराब के कारोबार को लेकर कार्यवाही निरंतर स्तर पर जारी रहेगी।