स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाना है: वीके सिंह

– राष्ट्रीय युवा दिवस पर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनी का आयोजन

गाजियाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद महाविद्यालय विद्यार्थी  ने पुराना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस को समर्पित प्रदर्शनी का आयोजन किया, यह प्रदर्शनी 24 घंटे लगातार चलेगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, चिन्मय मिशन केन्द्र की संचालिका ब्रहाचारिणी प्रणिती अम्मा, विभाग प्रचारक रोहित, सह विभाग संचालक कैलाश व महानगर प्रचारक शुभम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व, सेवा भाव, आदर्श, शुद्ध विचारों को आत्मसात कर सन्मार्ग पर चलने पर मात्र भारत विश्व गुरु बनेगा। त्याग से श्रेष्ठ त्याग अहंकार है। जो व्यक्ति अहंकार को त्याग कर सब को प्रेम, विश्वास, सम्मान से देखता है वही विश्व को जीत पाएगा। इसके लिए युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण व विकास में अपना योगदान देें, क्योंकि देश के विकास में युवाओं को बड़ा हाथ होता है। देश का युवा ही उसका भविष्य निर्धारित करता है। स्वामी विवेकानंद के संदेश भी युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित करने वाले थे। चिन्मय मिशन की संचालिका ब्रह्मचारिणी प्रणिती अम्मा ने कहा कि हमारा देश आज भी सांस्कृतिक रूप से आजाद नहीं हुआ है। यह तभी सम्भव होगा जब देश का हर नागरिक अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए आगे आएगा। किसी भी देश की नींव उसकी सांस्कृतिक विरासत पर टिकी होती है।

कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन पर काफी सालों से सेवाएं दे रहे सफाईकर्मी, कुली, वेंडर को अतिथियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर व फूल देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें स्वामी विवेकानंद के विचारों व संदेशों के साथ ही उनके जीवन चरित्र, विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रवास से संबंधित चित्रों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के एरिया मैनेजर डॉ. सागर, स्टेशन अधीक्षक कुलदीप त्यागी, एसीएम निखिल चतुर्वेदी, भाजपा नेता मयंक गोयल, राष्ट्रीय सह संयोजक पूर्व छात्र परिषद राहुल सिंघल, प्रांतीय संयोजक तरूण बाटला, महानगर कार्यवाह मनमीत, विक्रम, पार्षद राजीव शर्मा, विपिन राठी, कैलाश कुमार, गौरव गर्ग, रेखा शर्मा, शिवशंकर शर्मा, सागर, अंजू, सौरभ, कमला, कुलदीप, श्रेष्ठ, दीपांशु, उमेश, रितेश, मनोरम सहित एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।