IAS महेंद्र सिंह तंवर को मिली एक और जिम्मेदारी, प्रदेश स्तरीय समिति में बनाए गए सदस्य

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के नगर विकास विकास के प्रमुख सचिव ने नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर को नगरीय स्थानीय निकाय के लिए गठित समिति का सदस्य बनाया है। विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाने में दक्ष होने के कारण नगरायुक्त तंवर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगरीय स्थानीय निकायों में यह समिति संसाधनों के दृष्टिगत उनकी आय में वृद्धि करने, उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त और स्वाबलंबी बनाने तथा वित्त एवं प्रशासनिक सुधार कर आईटी इनेबल्ड प्रक्रिया विकसित करने का काम करेगी।

नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शहर हित में भी बेहतर कार्ययोजना बनाई जाती रही हैं, जिससे ना सिर्फ निगम की आय बढ़ रही है बल्कि नागरिकों को भी लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके चलते नगरायुक्त तंवर को प्रमुख सचिव नगर विकास ने यह दायित्व सौंपा है। समिति की अध्यक्षता प्रमुख सचिव नगर विकास खुद करेंगे। समिति में अध्यक्ष समेत 12 अन्य सदस्य हैं।

इनमें निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, नगरायुक्त गाजियाबाद नगर निगम, नगरायुक्त लखनऊ नगर निगम, सचिव उत्तर प्रदेश नगर पालिका, पीके श्रीवास्तव अपर निदेशक नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र उत्तर प्रदेश लखनऊ, ए.के. गुप्ता अपर निदेशक क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ, सुनील कुमार यादव उपनिदेशक नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र, अशोक कुमार सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम लखनऊ, मोहन ठाकुर मुख्य समन्वय आईटी अमृत निदेशालय उत्तर प्रदेश, सहायक निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, आलोक तिवारी वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एनआईसी को सदस्य तथा डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी विशेष सचिव नगर विकास विभाग उप्र शासन को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। नगरीय स्थानीय निकायों में संसाधनों को बेहतर करने के मकसद यह समिति गठित की गई है।