पीएम आवास योजना के आवंटियों को तय समय पर मिले कब्जा: अमृत अभिजात

-डासना में मकानों की गुणवत्ता व स्थिति का प्रमुख सचिव ने लिया जायजा

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत डासना में जीडीए द्वारा बनवाए जा रहे ईडब्ल्यूएस भवनों का शुक्रवार को प्रदेश के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह,नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, जीडीए के चीफ इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता, सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक, परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित, जीडीए के अधिशासी अभियंता आलोक रंजन आदि अधिकारियों के साथ मकानों की गुणवत्ता व स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डासना में वर्ष-2019 में जीडीए ने यहां पर भवनों का निर्माण शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट में कुल 432 मकान बनाए जाने हैं। इसके पहले चरण में 220 मकान बनाए जा रहे हैं। इनका 60 फीसदी तक निर्माण कार्य भी हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन मकानों का शुक्रवार को प्रदेश के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने निरीक्षण किया। उन्होंने इन मकानों में लगने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी देखी। साथ ही प्रोजेक्ट के शुरू होने से लेकर अभी तक होने वाले कार्य के बारे में जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में तैयार होने वाले मकान तय वक्त तक पूरी हो जाने चाहिए ताकि इसके आवंटियों को तय समय पर कब्जा मिल सकें। बता दें कि पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री के दौरान के वक्त भी इस प्रोजेक्ट पर उन्हें निरीक्षण करने के लिए जाना था, लेकिन बाद में यहां जाना निरस्त हो गया था। प्रदेश के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात आज भी शहर में रहेंगे। उन्हें गाजियाबाद का मंत्रियों के निरीक्षण का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंत्री जहां निरीक्षण कर चुके है। उन संबंधित कार्यों पर क्या काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी अब प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात को दी गई है। प्रमुख सचिव आवास मंत्री समूह द्वारा निर्देशित कामों की समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। नगर निगम अधिकारी प्रमुख सचिव के दो दिन के प्रवास को लेकर सतर्क है।

निगम में आज होगी 17 निगम के नगर आयुक्त की कूड़ा कचरा प्रबंधन को लेकर बैठक:
कूड़ा-कचरा प्रबंधन को लेकर आज प्रदेश स्तरीय सेमिनार आयोजित होगी। इसमें नगर निगम समेत प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों को कचरा प्रबंधन के गुरू सिखाएगा। ताकी महानगरों में बड़ी समस्या कचरा प्रबंधन की है और उसे दूर किया जा सके। कचरा प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन आज रेडिशन ब्लू होटल कौशांबी में होगी। सेमीनार का आयोजन नगर आयुक्त महेंद्र सिंह की अगुवाई में होगा। प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कचरा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को नगर विकास विभाग ने सेमीनार में शामिल होने के निर्देश दिए है।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सेमीनार में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात भी शामिल रहेंगे। इसमें केंद्रीय प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया। सेमिनार में गाजियाबाद नगर निगम कचरा प्रबंधन के आधुनिक तौर तरीके से निस्तारण के बारे में बताएंगे। करीब दो वर्ष पहले तक शहर में कचरे के पहाड़ हुआ करते थे। जिन्हें हटाया गया। शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सूखे कूड़े की सेल कर निगम कर रहा है। साल में 6 करोड़ की कमाई की जाएगी। गीले कूड़े के निस्तारण के लिए बायो सीएनजी प्लांट लगाने का काम, और अब गाजियाबाद को कचरा फ्री सिटी बनाने का कार्य चल रहा है। नगर निगम की इस पॉलिसी को अन्य नगर निगमों में लागू किया जा सकें। इसलिए आज सेमिनार का आयोजन कर कचरा प्रबंधन के मामले में काफी आगे जाया जा सकता हैं।