यशोदा कौशाम्बी हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सुविधा से प्रभावित हुए मालदीव और घाना के मंत्री

स्वास्थ्य मंत्रियों ने यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी का किया दौरा, जल्द होगा अनुबंध
डॉक्टरों एवं नर्सों की ट्रेनिंग, टेलीमेडिसिन, रोबोटिक सर्जरी, पेन मैनेजमेंट, आईवीएफ की आवश्यकता के लिए यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी से मांगा सहयोग

गाजियाबाद। मालदीव और घाना के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों ने गुरुवार को यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी का दौरा कर स्वास्थ्य सुवधिाओं का जायजा लिया। भारत में चल रहे तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया कॉफ्रेंस में भाग लेने आये मंत्रियों ने भारत के अस्पतालों में अपने देश के मरीजों के ट्रीटमेंट की सुविधा अनुबंध के लिए दौरा किया। जिससे विदेशी मरीजों को सही उपचार उपलब्ध हो सकें।

यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के सीएमडी डॉ. पीएन अरोड़ा ने बताया कि मालदीव के स्टेट हेल्थ मिनिस्टर डॉ शाह अब्दुल्ला माहिर एवं घाना के डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर असेई सेइनि महामा से वार्ता सफल रही। जल्द दोनों देशों के बीच में चर्चा होगी और अनुबंध कर लिया जाएगा। जिससे दोनों देशों के मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकें। दोनों मंत्रियों ने हॉस्पिटल में उपलब्ध रोबोटिक सर्जरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत सुविधाओं को विश्व स्तरीय बताते हुए कहा कि इन सुविधाओं को देख कर बहुत प्रभावित हैं।

उन्होंने उनके देश के डॉक्टरों एवं नर्सों की ट्रेनिंग, टेलीमेडिसिन, रोबोटिक सर्जरी, पेन मैनेजमेंट, आईवीएफ की आवश्यकता के लिए यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी का सहयोग मांगा। जिससे उनके देशों के डॉक्टरों, नर्सों की ट्रेनिंग देकर उन्हें भारतीय चिक्तिसा सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सकें। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि दोनों देशों अनुबंध होना अपने आप में गौरव की बात है। भारत लगातार स्वास्थ्य देखभाल में विदेशी देशों पर न्यूनतम निर्भरता सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है। देश में अच्छे और आधुनिक हेल्थ इंफ्रा का होना बहुत जरूरी है। आज देश में डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तैयार हो रहे हैं। इन सेंटरों में डायबिटीज, कैंसर और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की सुविधा है। पहले जहां लोग उपचार के लिए विदेश की ओर रुख करते थे, वहीं आज मालदीव और घाना के स्वास्थ्य मंत्रियों को अपनी भारतीय स्वास्थ्य सुविधा उनके बेहतर दिखाई दे रही है।

यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी की स्वास्थ्य सुविधा को देखकर दोनों देश के मंत्री बहुत ही प्रभावित हुए है। भारतीय स्वास्थ्या सुविधाओं का प्रचार अब विदेशों में भी हो रहा है। डिजिटल हेल्थ आईडी के माध्यम से हम देशवासियों को समय पर स्वास्थ्य सेवा की सुविधा देना चाहते हैं। यहीं हमारी प्राथमिकता भी है। डॉ अरोड़ा ने कहा बहुत ही जल्द प्रपोजल भेजकर दोनों देशों के बीच में चर्चा होगी और जल्द ही अनुबंध कर लिया जाएगा। जिससे इन दोनों देशों के मरीजों का उपचार यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में किया जा सके।
दौरे में मालदीव के डायरेक्टर जनरल हेल्थ डॉ अहमद अशरफ, घाना के डिप्टी हेड ऑफ मिशन हाई कमीशन, लुइस ओबेन्ग, एजी डाइरेक्टर ऑफ टेक्निकल कोऔर्डिनेशन डाएरेक्टरेट डॉ. बफ्फओर्ऊ अवुआह मौजूद थे।