मेयर सुनीता दयाल के निशाने पर निर्माण विभाग डंपिंग ग्राउंड की एप्रोच रोड निर्माण की निविदा पर जताई आपत्ति काम रोकने का दिया निर्देश

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा क्षेत्र से बाहर मुरादनगर के पाइप लाइन मार्ग के पास डंपिंग ग्राउंड की एप्रोच रोड का निर्माण करने के लिए 1.40 करोड़ की मांगी गई निविदा पर अब विवाद खड़ा गया है।म हापौर सुनीता दयाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नगर निगम की सीमा से बाहर निर्माण निर्माण कार्य की निविदा मांगी गई है। उन्होंने म्युनिसिपल कमिश्नर को पत्र भेजकर सड़क के निर्माण के लिए मांगे गए टेंडर पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने बताया कि  15वें वित्त आयोग के फंड से 14 प्रस्तावित विकास कार्य कराए जाने है।

इन प्रस्तावित कार्यों में नगर निगम द्वारा कविनगर जोन अंतर्गत पाइप लाइन मार्ग के पास डंपिंग ग्राउंड पर एप्रोच सड़क का निर्माण का कोई कार्य नहीं दर्शाया गया था यह कार्य निगम सीमा क्षेत्र से बाहर होना था। इस पर कोई चर्चा होना संभव नहीं थी। लेकिन नगर निगम के निर्माण विभाग ने उक्त कार्य के लिए निविदा मांग ली गई है, यह कार्य नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर है और अनियमित है। ऐसा होना नगर निगम के हित मे ठीक नहीं हैं। महापौर ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को कविनगर जोन के अंतर्गत लेकर निविदा मांगी गई हैं। जबकि पाईप लाईन रोड नगर निगम एवं कविनगर जोन की सीमा से बाहर है। इस संबंध में पहले ही कह चुकी हूं कि हम निगम सीमा से बाहर कार्य नहीं कराएंगे उसके बाद भी उक्त कार्य को निविदा के लिए ऑनलाइन डाला गया। जो उचित नहीं हैं। महापौर ने उक्त सड़क निर्माण के कार्य की टेंडर निविदा को तत्काल रोकने के निर्देश दिए है। इस कार्य पर महापौर ने अपनी नाराजगी भी जताई हैं।