कर वसूली तेज कर निगम बढ़ाएगा आय, बैठक में जोनल प्रभारियों की बढ़ाई जिम्मेदारी

गाजियाबाद। नगर निगम आय बढ़ाने के लिए बकाया कर वसूली में तेजी लाएगा। म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर कर वसूली बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देश अनुसार निगम की आय बढ़ाने के लिए टैक्स विभाग की टीम को मोटिवेट करने के लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव एवं मुख्य कारण निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा को निर्देश दिए। बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में सभी जोन के जोनल प्रभारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक तथा टैक्स इंस्पेक्टर से बैठक की गई।

बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने कहा म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देशानुसार सितंबर माह में बेहतर वसूली को लेकर टैक्स विभाग की टीम को मोटिवेट किया गया। उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगामी योजना तैयार करने के लिए भी चर्चा की। ऐसी संपत्ति जिन पर अभी तक टैक्स लागू नहीं हुआ है। उनको टारगेट करते हुए टैक्स लागू कर कार्यवाही की जानी है। अवकाश दिवसों में कैंप लगाकर टैक्स वसूली को बढ़ाया जाना है, कर वसूली बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाई गई।

उन्होंने कहा जिस तरह से सितंबर माह में कर वसूली में टारगेट को पूरा किया गया है, उसी तर्ज पर अभियान चलाकर कर वसूली में तेजी लाई जाए। जिससे निगम की आय बढ़ सकें। निगम की आय बढ़ने से ही शहर का विकास संभव है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा जोनल प्रभारी को भी लक्ष्य पूर्ति करने के लिए मोटिवेट किया गया। निगम की आय बढ़ाने के लिए, संपत्ति कर एवं करेतर की वसूली पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। कर अधीक्षक राजस्व निरीक्षक व अन्य टीम को लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही होने के विषय में भी अवगत कराया।